12 साल के लड़के ने घर में बना दिया न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर, फिर दरवाजे पर आई FBI!

दिसंबर 2024 में जैक्सन ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के एक लंबे थ्रेड के जरिए इस पूरी उपलब्धि की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मार्च 2025 12:26 IST
ख़ास बातें
  • 11 साल की उम्र में टेलर विल्सन के TED Talk से प्रेरित हुए थे जैक्सन
  • उन्होंने फ्यूजन तकनीक और न्यूक्लियर साइंस पर गहराई से रिसर्च शुरू की
  • जैक्सन ने अपने प्रोजेक्ट के लिए eBay से कई जरूरी उपकरण खरीदे

Photo Credit: X/JacksonOswalt

अमेरिका के मेम्फिस शहर में रहने वाले 12 साल के जैक्सन ओसवाल्ट ने एक ऐसे कारनामे के बारे में बताया था, जिसे देखकर बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी हैरान रह गए थे। जैक्सन ने अपने बेडरूम में खुद का न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर बनाया था। यह कारनामा करने वाले वह सबसे कम उम्र के इंसान बन गए और इसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में दर्ज किया गया। हालांकि, इस उपलब्धि के बाद उन्हें FBI की जांच का भी सामना करना पड़ा।

दिसंबर 2024 में जैक्सन ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के एक लंबे थ्रेड के जरिए इस पूरी उपलब्धि की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने 11 साल की उम्र में टेलर विल्सन का TED Talk देखा, जिसमें विल्सन ने 14 साल की उम्र में कंट्रोल्ड न्यूक्लियर फ्यूजन हासिल करने की बात कही थी। इसी से प्रेरित होकर जैक्सन ने भी खुद एक फ्यूजन रिएक्टर बनाने का फैसला किया।
Advertisement

इसके बाद उन्होंने फ्यूजन तकनीक और न्यूक्लियर साइंस पर गहराई से रिसर्च शुरू की। शुरुआत में उन्होंने एक "डेमो फ्यूसर" बनाया, लेकिन वह पूरी तरह से कामयाब नहीं था। उन्होंने महसूस किया कि यह सेटअप अगर कुछ मिनट से ज्यादा चलता तो उसका मेन ग्रिड पिघलकर खराब हो सकता था। इसलिए, उन्होंने अपनी पूरी योजना दोबारा बनाई।

जैक्सन ने अपने प्रोजेक्ट के लिए eBay से कई जरूरी उपकरण खरीदे, जिनमें टर्बोमॉलिक्यूलर पंप और ड्यूटेरियम गैस भी शामिल थी। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए उनके माता-पिता ने आर्थिक रूप से सहायता दी। उन्होंने रिएक्टर का वैक्यूम चेंबर फिर से डिजाइन किया और आंतरिक ग्रिड को टैंटलम मेटल से बनाया, ताकि यह ज्यादा तापमान सह सके।
Advertisement
 

लगभग एक साल की मेहनत के बाद, जैक्सन ने अपने 13वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले फ्यूजन रिएक्टर को सफलतापूर्वक चालू किया। जब उन्होंने न्यूट्रॉन एमिशन (Neutron Emission) को डिटेक्ट किया, तो उन्हें यकीन हो गया कि उनका रिएक्टर सही तरीके से काम कर रहा है।
Advertisement

उनकी इस उपलब्धि को Fusor.net और न्यूक्लियर फ्यूजन एक्सपर्ट रिचर्ड हुल ने भी वैरिफाई किया। इसके बाद उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया।

हालांकि, क्योंकि यह कोई छोटी-मोटी बात नहीं थी, इसलिए जब जैक्सन की यह उपलब्धि मीडिया में वायरल हुई, तो इसपर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों का भी ध्यान गया। एक शनिवार सुबह FBI एजेंट्स जैक्सन के घर पहुंच गए। उन्होंने गीगर काउंटर से पूरे घर की रेडिएशन जांच की, यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके बनाए गए रिएक्टर से कोई खतरा तो नहीं है।
Advertisement

जांच पूरी होने के बाद, FBI एजेंट्स ने जैक्सन के रिएक्टर से कोई रेडिएशन रिसाव नहीं होने की पुष्टि की और उन्हें आगे अपने वैज्ञानिक प्रयोग जारी रखने की अनुमति भी दी गई। इस पूरी घटना को लेकर जैक्सन ने मजाक में कहा, "शुक्र है कि मैं जेल नहीं गया!"
Advertisement

जैक्सन की इस उपलब्धि के बाद, उन्हें अमेरिका के कई वैज्ञानिक संस्थानों और स्टार्टअप्स में विजिट करने का मौका मिला। उन्होंने वहां अपने अनुभव शेयर किए और न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी के बारे में और अधिक सीखा। उनकी यह सफलता साबित करती है कि अगर जुनून और सही मार्गदर्शन हो, तो कोई भी व्यक्ति असंभव को संभव बना सकता है। जैक्सन अब और भी एडवांस रिसर्च करने की योजना बना रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: nuclear reactor, nuclear fusion reactor, Jackson Oswalt
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.