LG Display की IPS Black टेक्नोलॉजी के साथ Dell ने लॉन्च किए 2 नए UltraSharp 4K मॉनिटर्स

Dell UltraSharp 27 मॉनिटर की कीमत $779.99 (लगभग 58,600 रुपये) और Dell UltraSharp 32 की कीमत $1,149.99 (लगभग 86,500 रुपये) है। दोनों ही मॉनिटर्स फिलहाल अमेरिका में कंपनी की वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 14 फरवरी 2022 13:17 IST
ख़ास बातें
  • Dell UltraSharp 27 मॉनिटर 6.6 किलोग्राम का है
  • Dell UltraSharp 32 का वज़न 10.3 किलोग्राम है
  • दोनों मॉनिटर्स में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है
Dell ने दो नए Dell UltraSharp 27 और Dell UltraSharp 32 मॉनिटर्स को लॉन्च कर दिया है, जो कि LG Display की IPS Black टेक्नोलॉजी पर बेस्ड हैं। इस टेक्नोलॉजी को Consumer Electronics Show (CES 2022) के दौरान पेश किया गया था। नए 4K UltraSharp मॉनिटर्स में स्क्रीन साइज़ और वज़न को छोड़कर वही पुराने स्पेसिफिकेशन मौजूद है। जैसे कि नाम से समझ आता है डेल अल्ट्राशार्प 27 में 27 इंच का 4के आईपीएस डिस्प्ले मौजूद है, वहीं, डेल अल्ट्राशार्प 32 में 32 इंच का आईपीएस डिस्प्ले मिलता है। लेटेस्ट डेल मॉनिटर्स 5 से 8 मिलिसेकेंड में रिस्पॉन्स टाइम ऑफर करते हैं।
 

Dell UltraSharp 27 and Dell UltraSharp 32 price, availability

Dell UltraSharp 27 मॉनिटर की कीमत $779.99 (लगभग 58,600 रुपये) और Dell UltraSharp 32 की कीमत $1,149.99 (लगभग 86,500 रुपये) है। दोनों ही मॉनिटर्स फिलहाल अमेरिका में कंपनी की वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। Dell कंपनी इन मॉनिटर्स पर 3 साल तक की एडवांस एक्सचेंज सर्विस फ्री-ऑफ-कॉस्ट ऑफर कर रहा है।
 

Dell UltraSharp 27 and Dell UltraSharp 32 specifications

जैसे कि हमने बताया Dell मॉनिटर्स में LG Display की IPS Black टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया हुआ है, जिसमें अधिकतम 1,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो की जगह 2,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो प्राप्त होता है। Dell UltraSharp 27 और Dell UltraSharp 32 मॉनिटर्स में क्रमश: 27 इंच और 32 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 3,840x2,160 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। दोनों ही पैनल्स में 400 निट्स ब्राइटनेस और 16:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है।

दोनों ही मॉनिटर्स में स्क्रीन को स्क्रैच और पानी की बूंदों से बचाने के लिए एंटी-ग्लेयर कोटिंग और 3H हार्ड कोटिंग दी गई है। इनमें 98 प्रतिशत DCI-P3 colour gamut की कवरेज मौजूद है। यह 5 से 8 मिलिसेकेंड में रिस्पॉन्स टाइम ऑफर करते हैं। Dell UltraSharp 27 की पिक्सल डेंसिटी 0.1554mm है, जबकि 32 इंच मॉडल 0.18159mm पिक्सल डेंसिटी के साथ आया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही मॉडल्स में एचडीएमआई पोर्ट, डिस्प्लेपोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। Dell UltraSharp 27 का डायमेंशन बिना स्टैंड के 612.14x 185.42x 386.08mm है और वजन 6.6 किलोग्राम है। Dell UltraSharp 32 का डायमेंशन 713.74x 233.68x469.9mm है। इसका वजन 10.3 किलोग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

27.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

612.14x 185.42x 386.08

रिज़ॉल्यूशन

4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

4K
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.