Windows Laptop और PC में Screenshot लेने के कई तरीके मौजूद हैं। इस गाइड में Full Screen Capture, Manual Selection, Screen Recording, Print और जरूरी Keyboard Shortcuts बताए गए हैं।
Windows Laptop में Screenshot लेने के कई आसान शॉर्टकट्स और तरीके मौजूद हैं
Windows Laptop या PC इस्तेमाल करते समय कई बार स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत पड़ती है। कभी किसी जरूरी डॉक्यूमेंट का रिकॉर्ड सेव करना होता है, कभी ऑनलाइन पेमेंट का प्रूफ रखना होता है, तो कभी किसी एरर या चैट को शेयर करना होता है। लेकिन ज्यादातर यूजर्स सिर्फ Print Screen बटन तक ही सीमित रहते हैं, जबकि Windows में स्क्रीनशॉट लेने के कई अलग-अलग तरीके और शॉर्टकट्स दिए गए हैं। इनमें फुल स्क्रीन कैप्चर, किसी खास हिस्से का स्क्रीनशॉट, एक्टिव विंडो कैप्चर, ऑटोमैटिक सेव, स्क्रीन रिकॉर्डिंग और डायरेक्ट प्रिंट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Windows 10 और Windows 11 में Microsoft ने Snipping Tool, Xbox Game Bar और अलग-अलग Keyboard Shortcuts के जरिए स्क्रीन कैप्चर को काफी आसान बना दिया है। कई बार लोग स्क्रीनशॉट तो ले लेते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि वह सेव कहां हुआ या उसे तुरंत एडिट कैसे करना है। इस गाइड में हम Windows Laptop और PC में स्क्रीनशॉट लेने के लगभग सभी तरीके आसान भाषा में बता रहे हैं।
अगर आपको पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेना है, तो कीबोर्ड पर सिर्फ PrtScn (Print Screen) बटन दबाएं। इससे पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट Clipboard में कॉपी हो जाएगा। अब आप Paint, Word, WhatsApp Web या किसी भी ऐप में जाकर Ctrl + V दबाकर उसे पेस्ट कर सकते हैं।
अलग-अलग लैपटॉप्स या कीबोर्ड में ये बटन PrtSc, PrtScn, Print Scr या Print Screen के नाम से मिल सकता है। वहीं, कुछ लैपटॉप्स में Fn + PrtScn दबाना पड़ सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि स्क्रीनशॉट अपने आप सेव हो जाए, तो Windows + PrtScn दबाएं। स्क्रीन हल्की डिम होगी और स्क्रीनशॉट सीधे इस लोकेशन "Pictures > Screenshots" पर सेव हो जाएगा। यह तरीका उन लोगों के लिए सबसे आसान है जो बार-बार स्क्रीनशॉट लेते हैं।
अगर आपको पूरी स्क्रीन नहीं, सिर्फ किसी खास हिस्से का स्क्रीनशॉट चाहिए, तो Windows + Shift + S दबाएं। इसके बाद स्क्रीन हल्की डार्क हो जाएगी और ऊपर छोटा टूलबार खुलेगा। यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे:
स्क्रीनशॉट लेने के बाद वह Clipboard में सेव हो जाएगा। फिर Ctrl + V से कहीं भी पेस्ट किया जा सकता है।
अगर एक साथ कई विंडो खुली हैं और आपको सिर्फ एक्टिव विंडो का स्क्रीनशॉट लेना है, तो Alt + PrtScn दबाएं। इससे सिर्फ वही विंडो कैप्चर होगी जो स्क्रीन पर एक्टिव है। यह तरीका ब्राउजर या किसी खास ऐप का स्क्रीनशॉट लेने में काफी काम आता है।
Windows में Snipping Tool नाम का इनबिल्ट ऐप मिलता है। इसे खोलने के लिए:
यहां आपको Delay Timer, Rectangle Mode, Window Mode और Full Screen Capture जैसे फीचर्स मिलते हैं। Snipping Tool में स्क्रीनशॉट लेने के बाद आप Crop, Highlight, Draw और Save भी कर सकते हैं।
Windows में डिफॉल्ट Scroll Screenshot फीचर नहीं मिलता, लेकिन कुछ ब्राउजर्स और ऐप्स में यह सपोर्ट होता है।
Google Chrome में:
अगर Screenshot की जगह पूरी स्क्रीन रिकॉर्ड करनी है, तो Windows में Xbox Game Bar का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए Windows + G शॉर्टकट यूज करें या Start में क्लिक करके Xbox Game Bar टाइप करें। इसके बाद Capture सेक्शन में जाकर Record, Screenshot या Mic On/Off जैसे फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। रिकॉर्ड की गई वीडियो इस फोल्डर "Videos > Captures" में सेव होती है।
अगर स्क्रीनशॉट या कोई स्क्रीन डायरेक्ट प्रिंट करनी है, तो Ctrl + P दबाएं। यह शॉर्टकट Chrome, Edge, Word, PDF या Photos जैसे लगभग सभी ऐप्स में काम करता है।
इसके बाद:
अगर Screenshot काम नहीं कर रहा, तो:
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।