Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप्‍स के प्री-रिजर्व शुरू, Rs 1999 देने होंगे, मिलेंगे Rs 5000 के फायदे!

Samsung Galaxy Book 4 : भारत में आने वाले Galaxy Book 4 सीरीज के लैपटॉप्‍स की खूबियों के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 फरवरी 2024 13:34 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप्‍स को जल्‍द किया जा सकता है लॉन्‍च
  • भारत में लॉन्‍च होंगे नए सैमसंग लैपटॉप
  • इनकी प्री-बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी है

Galaxy Book 4 Pro लैपटॉप ग्‍लोबल मार्केट्स में 14 इंच और 16 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्‍ध हैं।

टेक दिग्‍गज सैमसंग (Samsung) ने पिछले महीने Galaxy Book 4 सीरीज के लैपटॉप साउथ कोरिया में लॉन्‍च किए थे। अब इन्‍हें भारत समेत ग्‍लोबल मार्केट्स में पेश करने की तैयारी है। कंपनी ने देश में Galaxy Book 4 के प्री-रिजर्व शुरू कर दिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सैमसंग के नए लैपटॉप इस महीने के आखिरी वीक में लॉन्‍च कर दिए जाएंगे। खास यह है कि प्री-रिजर्व कराने वाले यूजर्स को लैपटॉप खरीदने पर 5 हजार रुपये के फायदे दिए जाएंगे। भारत में आने वाले Galaxy Book 4 सीरीज के लैपटॉप्‍स की खूबियों के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। 

सैमसंग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, लोग इन लैपटॉप्‍स को Samsung.com और सैमसंग रिटेल स्टोर समेत अन्य मल्टी-रिटेल स्टोर्स व चुनिंदा ई-पोर्टल के जरिए 1999 रुपये के टोकन अमाउंट पर प्री-रिजर्व करा सकते हैं। सैमसंग का कहना है कि गैलेक्सी बुक4 सीरीज लैपटॉप को खरीदने पर यूजर्स को 5,000 रुपये के फायदे दिए जाएंगे। 

कंपनी ने इस सीरीज में Galaxy Book 4 Pro, Book 4 Pro 360, Book 4 360 और Galaxy Book 4 Ultra को लॉन्‍च किया था। ऐसा भी कहा जाता है कि कंपनी इस सीरीज के सबसे पावरफुल Book 4 Ultra को बाद में लाएगी, पहले बाकी मॉडल्‍स को लॉन्‍च किया जाएगा। 
 

Samsung Galaxy Book 4 Pro, Book 4 Pro 360 specifications (expected)

Galaxy Book 4 Pro लैपटॉप ग्‍लोबल मार्केट्स में 14 इंच और 16 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्‍ध है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ AMOLED WQXGA+ (1,800x2,880 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह लैपटॉप Intel Core Ultra 7 या Intel Core Ultra 5 (Intel Evo Edition) प्रोसेसर, 32GB LPDDR5X रैम और 1TB तक SSD PCIe इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ सकता है। 
Advertisement

दोनों लैपटॉप्‍स में 65W की वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB टाइप-A पोर्ट, HDMI 2.1 पार्ट, एसडी कार्ड स्‍लॉट और हेडफोन माइक्रोफोन कॉक्‍बो पोर्ट दिया जा सकता है। 

वहीं, Galaxy Book 4 Pro 360 को 16-इंच डिस्प्ले में लाया जा सकता है। बाकी फीचर्स प्रो मॉडल के समान हो सकते हैं। इसमें 360 डिग्री हिंज है, जिससे यूजर्स को डिस्प्ले को चारों ओर घुमाने और टैबलेट की तरह यूज करने का ऑप्‍शन मिलता है। इस लैपटॉप के साथ S पेन भी दिया जा सकता है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

16.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1800x2880 पिक्सल

Touchscreen

हां

ग्राफ़िक्स

Nvidia GeForce RTX 4070

वज़न

1.86 किलो
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1800x2880 पिक्सल

Touchscreen

हां

रैम

16 जीबी

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

Intel Arc

वज़न

1.23 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.