Samsung Galaxy Book 4 Ultra लैपटॉप भारत में लॉन्‍च, 32GB रैम, 1टीबी स्‍टोरेज, दाम Rs 2 लाख से ज्‍यादा

Samsung Galaxy Book 4 Ultra : यह लैपटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा 9 प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 4070 GPU के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 जुलाई 2024 12:45 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग का नया लैपटॉप भारत में लॉन्‍च
  • Samsung Galaxy Book 4 Ultra की लॉन्चिंग
  • यह प्रीमियम कैटिगरी में आता है

Samsung Galaxy Book 4 Ultra की भारत में कीमत इंटेल कोर अल्‍ट्रा 7 CPU वेरिएंट के लिए 2 लाख 33 हजार 990 रुपये से शुरू होती है।

सैमसंग ने Samsung Galaxy Book 4 Ultra लैपटॉप को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह Galaxy Book 4 सीरीज का सबसे टॉप मॉडल है, जिसे दिसंबर 2023 में ग्‍लोबली अनवील किया गया था। यह लैपटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा 9 प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 4070 GPU के साथ आता है। इंटेल कोर अल्ट्रा सीपीयू में न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट्स (NPU) को पैक किया गया है। इनके होने से लैपटॉप की AI परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है। याद रहे कि सैमसंग ने अपने नए लैपटॉप- Samsung Galaxy Book 4, Galaxy Book 4 360, Galaxy Book 4 Pro और Galaxy Book 4 Pro 360 को इस साल की शुरुआत में पेश किया था और अब सबसे टॉप मॉडल को लाया गया है। 
 

Samsung Galaxy Book 4 Ultra price in India, availability

Samsung Galaxy Book 4 Ultra की भारत में कीमत इंटेल कोर अल्‍ट्रा 7 CPU वेरिएंट के लिए 2 लाख 33 हजार 990 रुपये से शुरू होती है। यह 16 जीबी रैम और Nvidia GeForce RTX 4050 GPU से पैक है। 32GB RAM और Nvidia GeForce RTX 4070 GPU मॉडल के दाम 2 लाख 81 हजार 990 रुपये हैं। इसे क्रोमा और सैमसंग इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। ग्रे करलऑप्‍शन में यह उपलब्‍ध होगा।  
Advertisement

सैमसंग की वेबसाइट में बताया गया है कि एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड यूजर लैपटॉप को 12 हजार रुपये के इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट में ले पाएंगे। एक्‍सचेंज बोनस और नो-कॉस्‍ट ईएमआई के विकल्‍प भी दिए जा रहे हैं। 
 

Samsung Galaxy Book 4 Ultra specifications, features

Samsung Galaxy Book 4 Ultra में 16 इंच का WQXGA+ (2,880 x 1,800 पिक्‍सल्‍स) टच एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसका ब्राइटनैस लेवल 400 निट्स है। जैसाकि हमने बताया सैमसंग के लैपटॉप में इंटेल कोर अल्‍ट्रा 9 CPU दिया गया है। उसके साथ Nvidia GeForce RTX 4070 GPU पेयर है और 32 जीबी तक रैम व 1 टीबी तक ऑनबोर्ड स्‍टोरेज मिलता है। यह विंडोज 11 होम पर चलता है।  
Advertisement

Galaxy Book 4 Ultra में डॉल्‍बी-एटमॉस के सपोर्ट वाले क्‍वाड स्‍पीकर्स और डुअल माइक्रोफोन्‍स दिए गए हैं। इसमें फुल एचडी वेबकैम और बैकलिट न्‍यूमैरिक कीबोर्ड मिलता है। लैपटॉप में थंडरबोल्‍ट 4, एक यूएसबी टाइप-ए पोर्ट का विकल्‍प है साथ ही एक HDMI 2.1 पोर्ट, एसडी कार्ड स्‍लॉट और ऑडियो जैक का ऑप्‍शन दिया गया है। 

इस सैमसंग लैपटॉप में 76Wh की बैटरी है, जोकि यूएसबी टाइप-सी अैडप्‍टर के साथ 140W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। लैपटॉप का वजन 1.86 किलो है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

16.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1800x2880 पिक्सल

Touchscreen

हां

ग्राफ़िक्स

Nvidia GeForce RTX 4070

वज़न

1.86 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  2. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  3. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  4. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  5. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  6. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  7. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  8. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  9. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  10. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.