Redmi लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन लीक, RedmiBook 14 नाम से हो सकता है लॉन्च

Redmi के आगामी लैपटॉप को RedmiBook 14 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं, जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 मई 2019 12:28 IST
ख़ास बातें
  • RedmiBook 14 मेटल का बना हो सकता है
  • आगामी रेडमी लैपटॉप का वज़न 1.3 किलोग्राम हो सकता है
  • RedmiBook लैपटॉप का एक कलर वेरिएंट हो सकता है

Redmi लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन लीक, RedmiBook 14 नाम से हो सकता है लॉन्च

Redmi के आगामी लैपटॉप को RedmiBook 14 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। रेडमीबुक 14 को Redmi K20 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। RedmiBook 14 चीन में Xiaomi के रेडमी ब्रांड के अंतर्गत लॉन्च होने वाला पहला लैपटॉप होगा। रेडमीबुक 14 के कथित स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गए हैं। आइए अब आपको RedmiBook 14 के कथित स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।

इस सप्ताह के शुरुआत में RedmiBook 14 को ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने भी रेडमीबुक 14 के कुछ स्पेसिफिकेशन को कंफर्म किया था। ब्लूटूथ लिस्टिंग से पता चला था कि RedmiBook 14 लैपटॉप ब्लूटूथ वर्जन 4.0 सपोर्ट से लैस हो सकता है। इशान अग्रवाल ने RedmiBook 14 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी MySmartPrice को दी है।

आगामी लैपटॉप 14 इंच स्क्रीन के साथ आ सकता है और इसके अलग-अलग वेरिएंट हो सकते हैं- इंटेल कोर आई3, कोर आई5 और कोर आई7 मोबाइल प्रोसेसर। RedmiBook 14 के बेस वेरिएंट में इनबिल्ट ग्राफिक्स हो सकते हैं तो वहीं इसके महंगा वेरिएंट GeForce MX250 जीपीयू के साथ उतारा जा सकता है।

रेडमी लैपटॉप में 4 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। RedmiBook 14 लैपटॉप विंडोज़ 10 होम पर चलेगा। इस लैपटॉप में फिंगरप्रिंट सेंसर और एसडी कार्ड स्लॉट हो सकता है। इसके अलावा लैपटॉप मेटल से बना होगा और इसका वज़न 1.3 किलोग्राम हो सकता है।

Redmi अपने आगामी लैपटॉप का केवल एक कलर वेरिएंट उतार सकती है- सिल्वर। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि RedmiBook 14 को कब लॉन्च किया जाएगा या इसकी कीमत क्या होगी, फिलहाल इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: RedmiBook 14, Redmi, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  2. 6500mAh बैटरी, Dimensity 6300 चिपसेट के साथ Vivo Y21 5G, Y11 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
  4. Realme 16 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Redmi 15A 5G हो रहा 27 मार्च को लॉन्च, कैमरा से लेकर फीचर्स का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  2. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
  3. Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
  4. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  5. Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  6. अब घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, डेट और OTT प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म
  7. Redmi 15A 5G हो रहा 27 मार्च को लॉन्च, कैमरा से लेकर फीचर्स का हुआ खुलासा
  8. PAN Card Update: 1 अप्रैल से बदल रहे पैन कार्ड नियम, जान लें, कहीं हो न परेशानी
  9. Samsung Galaxy A37, Galaxy A57 5G के लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस
  10. Truecaller की होगी छुट्टी, BSNL लेकर आ रहा गजब का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.