Redmi Book 16 2025 लैपटॉप में होगी 19 घंटे की बैटरी, यह धांसू प्रोसेसर! दिखा टीजर

Redmi Book 16 2025 में लेटेस्ट Intel Core प्रोसेसर होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2024 14:02 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप में 19 घंटे का धांसू बैटरी बैकअप देखने को मिलेगा।
  • इसमें लेटेस्ट Intel Core प्रोसेसर होगा।
  • Redmi Book 16 2025 का लॉन्च 1 जनवरी को होना है।

Redmi Book 16 2025 लैपटॉप में 19 घंटे का धांसू बैटरी बैकअप देखने को मिलेगा।

Photo Credit: ITHome

Redmi ने अपना नया Redmi Book 16 2025 लैपटॉप टीज कर दिया है। यह कंपनी की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर भी किया जा सकेगा। कंपनी इस डिवाइस को Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन के साथ पेश करेगी। Redmi Book 16 2025 का लॉन्च 1 जनवरी को होना है। कंपनी ने इसके लुक और खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। लैपटॉप में 19 घंटे का धांसू बैटरी बैकअप देखने को मिलेगा। इसमें लेटेस्ट Intel Core प्रोसेसर होगा। साथ ही कई और आकर्षक फीचर्स आने की संभावना है। आइए जानते हैं टीजर में क्या डिटेल्स निकल कर सामने आते हैं। 

Redmi Book 16 2025 नोटबुक को अब कंपनी ने अधिकारिक रूप से मेन स्पेसिफिकेशंस के साथ टीज कर दिया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। ITHome के अनुसार, यह Xiaomi के HyperOS 2 पर रन करेगा। साथ ही Xiaomi Pengpai Zhilian ईकोसिस्टम से भी यह इंटीग्रेट कर सकता है। इससे यह Xiaomi स्मार्ट डिवाइसेज के साथ भी कम्पैटिबल बन जाता है। 

Redmi Book 16 2025 के आकर्षक फीचर्स में कंपनी ने इसके अंदर 19 घंटे से भी ज्यादा का बैटरी बैकअप होने की बात कही है। टीजर के मुताबिक यह 19.05 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ आने वाला है। नोटबुक में AI फीचर्स का सपोर्ट भी होगा। इसमें लेटेस्ट Intel Core प्रोसेसर होगा। 

Redmi Book 16 2024 के स्पेसिफिकेशंस के आधार पर इसके अन्य स्पेक्स का अंदाजा मिल सकता है। Redmi Book 16 2024 में 16 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें 2.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 400 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह लैपटॉप मेटल बॉडी में आता है और वजन में हल्का है। इसमें i5-13500H चिपसेट दिया गया है और 16GB LPDDR5-6400 RAM मिलती है। स्टोरेज के लिए यह 1TB तक स्पेस को सपोर्ट करता है। डिवाइस में 72Wh की बैटरी दी गई है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Thunderbolt 4, USB-A पोर्ट्स, HDMI, और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिल जाता है। इसके साथ 100W GaN एडेप्टर फास्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  2. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  3. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  4. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  5. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  6. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  7. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  9. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  10. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.