Red Magic लाई 32 इंच का 4K QD-OLED मॉनिटर, 240Hz कर्व्ड डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत

सैमसंग QD-OLED पैनल के साथ आने वाला यह मॉनिटर 1700R कर्वेचर के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जुलाई 2024 10:59 IST
ख़ास बातें
  • इसके डिस्प्ले में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • इसमें 4K रिजॉल्यूशन है और 240Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • मॉनिटर चीन में खरीद के लिए 9 जुलाई से उपलब्ध होगा।

Red Magic 32-inch मॉनिटर में नेक्स्ट जेनरेशन QD-OLED कर्व्ड पैनल मिलता है।

Photo Credit: Red Magic

Red Magic ने डिस्प्ले डिवाइसेज के सेग्मेंट में नई मॉनिटर स्क्रीन लॉन्च की है। यह कर्व्ड डिस्प्ले से लैस है। इसमें 4K रिजॉल्यूशन है और पैनल QD-OLED टाइप में दिया गया है। यह आम मॉनिटर जैसा नहीं है बल्कि बेहद हाई-एंड स्पेसिफिकेशंस कैरी करता है। इसमें 240Hz का रिफ्रेश रेट कंपनी ने दिया है। इसमें 1700R कर्वेचर दिया गया है। डिवाइस में सैमसंग का पैनल लगा है। डिस्प्ले में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
 

Red Magic 32-inch 4K monitor price

Red Magic QD OLED कर्व्ड मॉनिटर की कीमत 7499 युआन (लगभग 86,000 रुपये) है। यह मॉनिटर चीन में खरीद के लिए 9 जुलाई से उपलब्ध होगा। 
Advertisement
 

Red Magic 32-inch 4K monitor specifications

Red Magic 32-inch मॉनिटर में नेक्स्ट जेनरेशन QD-OLED कर्व्ड पैनल मिलता है। इसमें 4K रिजॉल्यूशन है और 240Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 10 बिट कलर डेप्थ दिया गया है और 99 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट है। डिस्प्ले में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। DisplayHDR True Black 400 स्टैंडर्ड को यह मैच करता है। इसके अलावा इसमें GtG रेस्पॉन्स टाइम मिलता है जो कि 0.03ms का है। यह NVIDIA G-SYNC और AMD FreeSync, दोनों ही टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। 

सैमसंग QD-OLED पैनल के साथ आने वाला यह मॉनिटर 1700R कर्वेचर के साथ आता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए HDMI 2.1 और DP 1.4 पोर्ट दिए गए हैं। यह चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट के साथ आता है। खास फीचर्स में मॉनिटर के अंदर 65W रीवर्स चार्जिंग भी दी गई है। इसकी मदद से मोबाइल डिवाइसेज को भी चार्ज किया जा सकता है। यह बर्न-इन प्रिवेंशन सिस्टम से लैस है। यानि मॉनिटर को कंपनी ने भीतरी सेफ्टी भी दी है। कंपनी ने इसके साथ 3 साल की वारंटी दी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  6. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.