भारत में लॉन्च हुआ मात्र 9,999 रुपये वाला विंडोज़ 10 लैपटॉप

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 अगस्त 2016 12:02 IST
ख़ास बातें
  • आरडीपी थिनबुक में 2 जीबी रैम और इंटेल एटम प्रोसेसर है
  • 9,999 रुपये वाले इस थिनबुक की बैटरी 8.5 घंटे तक चलने का दावा है
  • कंपनी ने थिनबुक कनवर्टेबल और ग्रेविटी टैबलेट भी पेश किए
हैदराबाद की आईटी हार्डवेयर और मोबिलिटी डिवाइस बनाने वाली कंपनी आरडीपी ने बुधवार को आरडीपी थिनबुक अल्ट्रा स्लिम लैपटॉप लॉन्च कर दिया। इस लैपटॉप की कीमत मात्र 9,999 रुपये रखी गई है।

14.1 इंच स्क्रीन वाला यह लैपटॉप विंडोज़ 10 होम ऑुपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। और कंपनी का दावा है कि इस कीमत के साथ यह भारत का सबसे अफॉर्डेबल लैपटॉप है।

इस लैपटॉप को ईकोसिस्टम दिग्गज़ माइक्रोसॉफ्ट और इंटेल के साथ मिलकर बनाया गया है। आरडीपी का कहना है कि थिनबुक का लक्ष्य उन एंट्री-लेवल ग्राहकों तक पहुंचना है जो एक अफॉर्डेबल डिवाइस की तलाश में हैं।

आरडीपी थिनबुक का वज़न 1.4 किलोग्राम है और इसमें इंटेल एटम एक्स5-ज़ेड8300 प्रोसेसर दिया गया है। इस लैपटॉप में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। यह लैपटॉप 14.1 इंच एचडी (1366x768 पिक्सल) एलईडी बैकलिट डिस्प्ले से लैस है। लैपटॉप में 10000 एमएएच की लीथियम-पॉलीमर बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 8.5 घंटे तक चलेगी।
Advertisement

तेलंगाना के सूचना एवं प्रसारण मंत्री के.टी. रामा राव ने इस लैपटॉप को लॉन्च किया। उन्होंने कंपनी को लैपटॉप बनाने में सहयोग देने का वादा भी किया। कंपनी के मुताबिक, इस वित्तीय वर्ष में 30,000 से 40,000 डिवाइस बेचने की है।
Advertisement
 

कंपनी का कहना है कि कम कीमत के बावजूद आरडीपी थिनबुक के फीचर में कोई समझौता नहीं किया गया है। इस लैपटॉप को शिक्षा और सभी बेसिक व दूसरे ऐप्लिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

कंपनी की योजना आने वाले समय में ज्यादा दमदार स्पेसिफिकेशन वाले आरडीपी थिनबुक वेरिएंट लॉन्च करने की भी है। जिसे हैदराबाद में डिज़ाइन किया गया और ताइवान में बनाया गया।
Advertisement

इसके अलावा कंपनी ने कई दूसरे अफॉर्डेबल प्रोडक्ट भी पेश किए। इनमें 8 इंच ग्रेविटी टैबलेट और 10.1 इंच थिनबुक 2-इन-1 लैपटॉप, थिनबुक कनवर्टेबल, प्लगपीसी शामिल हैं। इन सभी में इंटेल प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के अनुसार अभी तक उसने 7-8 मिलियन डॉलर का निवेश किया है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में उसे 4 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू हासिल हुआ।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.