Microsoft Surface Pro X, Surface Laptop 3 और Surface Pro 7 भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत

Microsoft का दावा है कि Surface Pro X कंपनी का अब तक का सबसे पतला और हल्का 2-इन -1 लैपटॉप है, जिसकी मोटाई महज 7.3 मिलिमीटर है और वज़न महज 774 ग्राम है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 5 मई 2020 11:57 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft Surface Pro X की भारत में कीमत 98,999 रुपये से शुरू
  • Surface Pro 7 को भारत में 72,999 रुपये कीमत में किया गया है लॉन्च
  • Surface Laptop 3 की कीमत भारत में 98,999 रुपये से शुरू

Microsoft Surface Pro 7 की भारत में कीमत 72,999 रुपये से शुरू होती है


Microsoft ने Surface Pro X, Surface Pro 7 और Surface Laptop को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। ये माइक्रोसॉफ्ट लैपटॉप सभी प्रमुख ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेलर्स के जरिए भारत में बेचे जाएंगे। इन सभी लैपटॉप मॉडलों की शुरुआती कीमत इस प्रकार हैं - सरफेस प्रो एक्स 98,999 रुपये से शुरू, सर्फेस प्रो 7 72,999 रुपये से शुरू और सर्फेस लैपटॉप 3 98,999 रुपये से शुरू।
Advertisement

बता दें कि कुछ ऑनलाइन रिटेलर्स ने कुछ महीने पहले अपनी वेबसाइट पर Microsoft Surface Pro 7 के विभिन्न कॉन्फिगरेशन और उनकी कीमत को लिस्ट किया था, लेकिन अब हमारे पास इसकी और अन्य माइक्रोसॉफ्ट लैपटॉप की आधिकारिक कीमत और स्पेसिफिकेशन की सही जानकारी है।
 

Microsoft Surface Pro X price, specifications

माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि सरफेस प्रो एक्स कंपनी का अब तक का सबसे पतला और हल्का 2-इन -1 लैपटॉप है, जिसकी मोटाई महज 7.3 मिलिमीटर है और वज़न महज 774 ग्राम है। इसकी तुलना में Apple का लेटेस्ट Macbook Air लगभग 1.29 किलोग्राम वज़न के साथ आता है और इसकी मोटाई 16 मिलिमीटर है।
Advertisement

Microsoft Surface Pro X में 3:2 आस्पेक्ट रेशियो और 13 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2880x1920 पिक्सल है। यह Microsoft SQ1 ARM प्रोसेसर पर काम करता है, जो क्वालकॉम के साथ सह-विकसित किया गया है। लैपटॉप को ऑप्शनल सरफेस प्रो एक्स सिग्नेचर कीबोर्ड और सरफेस स्लिम पेन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, जो अलग से बेचे जाते हैं। सर्फेस प्रो एक्स 13 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है और फास्ट चार्जिंग और एलटीई कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

भारत में फिलहाल इस लैपटॉप का एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जो LTE है और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 98,999 रुपये है।
Advertisement
 

Microsoft Surface Pro 7 price and specifications

नया सर्फेस प्रो 7 इंटेल के 10th जेनरेशन सीपीयू पर काम करता है, जो माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार इसे मौजूदा पुराने मॉडल की तुलना में 2.3 गुना तेज बनाता है। ब्लैक और प्लैटिनम ट्रिम्स में उपलब्ध, Surface Pro 7 में 12.3 इंच का पिक्सलसेंस डिस्प्ले है और इसका वज़न सिर्फ 775 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में एक यूएसबी टाइप-सी और सरफेस कनेक्ट पोर्ट के साथ एक यूएसबी कनेक्टर भी शामिल है। बिल्ट-इन किकस्टैंड आपको वैकल्पिक सिग्नेचर टाइप कवर से जुड़े होने पर लैपटॉप के रूप में उपयोग करने का विकल्प देता है, जो अलग से बेचा जाता है।

सर्फेस प्रो 7 के कुल चार कॉन्फिगरेशन विकल्प उपलब्ध हैं:
Advertisement

Core i3-1005G1, 4 जीबी रैम, 128 जीबी एसएसडी - 72,999 रुपये
Core i5-1035G4, 8 जीबी रैम, 128 जीबी एसएसडी - 88,999 रुपये
Advertisement
Core i5-1035G4, 8 जीबी रैम, 256 जीबी एसएसडी - 88,999 रुपये
Core i7-1065G7, 16 जीबी रैम, 256 जीबी एसएसडी - 1,41,999 रुपये
 

Microsoft Surface Laptop 3 price and specifications

सर्फेस लैपटॉप 3 पिछली जेनरेशन के पतले और हल्के डिज़ाइन को बरकरार रखता है, लेकिन नए इंटेल सीपीयू को लाता है। यह अब 13.5-इंच और 15-इंच के दो डिस्प्ले साइज़ के साथ आता है। 13.5 इंच के मॉडल का वज़न 1.26 किलोग्राम (प्लेटिनम कलर वेरिएंट) है, जिसका डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 2256x1504 पिक्सल है। 15 इंच के मॉडल का वज़न 1.54kg है, इसमें 2496x1664 पिक्सल का डिस्प्ले रिजॉल्यूशन है और इसमें AMD Radeon Vega 9 या Radeon RX Vega 11 GPU मौजूद हैं। दोनों मॉडलों में कुछ चीजें समान हैं, जैसे कि लगभग 11.5 घंटे की बैटरी लाइफ, यूएसबी टाइप-ए, यूएसबी टाइप-सी और सरफेस कनेक्टर पोर्ट, हेडफोन सॉकेट और विंडोज हैलो बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के साथ एचडी वेबकैम।

भारत में, Intel Core i5-1035G7 CPU के साथ Microsoft Surface Laptop 3 13.5-इंच वेरिएंट की कीमत 98,999 रुपये है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज शामिल है। 15 इंच के वेरिएंट में AMD Ryzen 5 3580U CPU के साथ Radeon Vega 9 ग्राफिक्स है। यह भी 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,16,999 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.