RedmiBook और Mi NoteBook सीरीज़ भारत में लॉन्च से दूर नहीं

पोस्ट किए गए वीडियो इस लैपटॉप के लॉन्च की तारीख या समय के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं देते हैं, लेकिन इनसे यह स्पष्ट हो जाता है कि शाओमी जल्द ही भारत में Mi NoteBook और RedmiBook लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 मई 2020 11:07 IST
ख़ास बातें
  • किफायती कीमत में बेहतरीन हार्डवेयर से लैस आते हैं शाओमी के लैपटॉप
  • Redmi ने भी हाल ही में चीन में लॉन्च किए थे कई लैपटॉप
  • Mi-ब्रांडेड लैपटॉप के साथ भारत में RedmiBook के आगमन के भी संकेत

Mi NoteBook और RedmiBook के कई मॉडल पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके हैं

RedmiBook और Mi-ब्रांडेड लैपटॉप भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। इसकी जानकारी Xiaomi इंडिया के जरिए मिली है। जहां कंपनी को आधिकारिक घोषणा करनी बाकी है, वहीं Xiaomi India के प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन ने प्रमुख सहयोगियों के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इन प्रोडक्ट्स के लॉन्च को टीज़ करना शुरू कर दिया है। रेडमीबुक और मी नोटबुक मॉडल का भारत में लंबे समय से इंतज़ार हो रहा है। याद दिला दें कि शाओमी को इस साल की शुरुआत में देश में अपने RedmiBook ब्रांड के लिए एक ट्रेडमार्क भी मिला था।

भारत में शाओमी के नए लैपटॉप लॉन्च करने के संकेत देने के लिए मनु कुमार जैन और उनके सहयोगियों ने ट्विटर पर अपने वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया है। वीडियो एक हैशटैग #WhatsNextFromMi को दिखाते हैं।
Advertisement

पोस्ट किए गए वीडियो इस लैपटॉप के लॉन्च की तारीख या समय के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं देते हैं, लेकिन इनसे यह स्पष्ट हो जाता है कि शाओमी जल्द ही भारत में Mi Laptop और RedmiBook लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जैन के अलावा Mi ब्रांड के लिए मार्केटिंग लीड सुमित सोनल और रेडमी बिजनेस के लिए लीड स्नेहा तेनवाला उन प्रमुख Xiaomi कर्मचारियों में से हैं, जिन्होंने नए लॉन्च को टीज़ किया है।

पिछले महीने टिपस्टर इशान अग्रवाल ने दावा किया था कि मनु कुमार जैन ने देश में RedmiBook और Mi NoteBook मॉडल के लॉन्च के बारे में रिटेलर्स को सूचित किया है। हालांकि अग्रवाल ने कहा कि कार्यकारी ने लॉन्च के लिए कोई ठोस तारीख या समयरेखा की जानकारी नहीं दी।
Advertisement

Xiaomi ने अभी तक अपने नए मॉडल के साथ नोटबुक के बाज़ार में प्रवेश करने की अपनी योजना की किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि चीनी कंपनी ने रेडमीबुक ब्रांड के लिए पहले से ही एक ट्रेडमार्क हासिल कर लिया था जिसे जनवरी में स्पॉट भी किया गया था।
Advertisement

चीन में Xiaomi के Mi ब्रांड के तहत कुछ लैपटॉप पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, जिनमें Mi NoteBook Pro 15, Mi NoteBook Air और Mi Gaming Laptop शामिल हैं। कंपनी ने हाल ही में चीनी बाजार में अपने RedmiBook लाइनअप को भी लॉन्च किया है, जिनमें AMD Ryzen 4000 सीरीज़ पर काम करने वाले RedmiBook 13, RedmiBook 14 और RedmiBook 16 मॉडल शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  4. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  5. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  6. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  7. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  9. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  10. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.