भारत में मैकबुक की कीमतों में 10,000 रुपये तक का इज़ाफा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 नवंबर 2016 10:31 IST
ख़ास बातें
  • 12 इंच वाले मैकबुक की कीमत अब 1,12,900 रुपये से शुरू होती है
  • तेज रैम वाले वेरिएंट की कीमत 10,000 रुपये तक बढ़ गई हैं
  • मैकबुक को अप्रैल में अपडेट किया गया था
जब सारी दुनिया का ध्यान नए मैकबुक प्रो के लॉन्च इवेंट पर लगा था, उसी समय ऐप्पल इंडिया ने चुपचाप मैकबुक की कीमत 10,000 रुपये तक बढ़ा दीं। मैकबुक की कीमतों में ये बदलाव पिछले हफ्ते हुआ। और ऐप्पल इंडिया की वेबसाइट को नई कीमतें दिखाने के लिए अपडेट कर दिया गया है।

12 इंच वाले मैकबुक की कीमत अब 1,12,900 रुपये से शुरू होती है जो कि पिछले अक्टूबर के मुकाबले 6,000 रुपये ज्यादा है। पिछले साल अक्टूबर में भी पूरी मैक सीरीज़ के दाम अपडेट किए गए थे। वहीं तेज प्रोसेसर और दोगुनी एसएसडी स्टोरेज वाले मैकबुक प्रो की रिटेल कीमतें अब 1,29,990 रुपये से 10,000 बढ़कर 1,39,900 रुपये हो गई हैं। अमेरका में मैकबुक की कीमतें नहीं बदली गई हैं। बता दें कि ये अधिकतम रिटेल कीमतें हैं और ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर पर ये प्रोडक्टकम कीमत पर उपलब्ध हो सकते हैं।
Advertisement

मैकबुक को इसी साल अप्रैल में छठी जेनरेशन के इंटेल स्काईलेक प्रोसेसर, तेज रैम व पीसीआईई आधारित फ्लैश स्टोरेज के साथ अपडेट किया गया था। वहीं स्पेस ग्रे, गोल्ड और सिल्वर वेरिएंट के अलावा नया रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट भी उपलब्ध कराया गया था।

11 इंच के मैकबुक एयर के बंद होने के बाद मैकबुक ऐप्पल का मौज़ूदा सबसे छोटा पोर्टेबल मैक है। अगर निकट भविष्य में भी 13 इंच मैकबुक एयर उपलब्ध नहीं होता है तो उम्मीद है कि मैकबुक को अपडेट किया जाएगा और इसे नए एंट्री-लेवल पोर्टेबल मैक के तौर पर पेश किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, MacBook, MacBook price, MacBook Price in India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.