ऐप्पल मैकबुक, आईमैक और ऐप्पल वॉच समेत कई गैजेट पर भारी छूट

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 4 जुलाई 2016 16:18 IST
आज हम आपको बताएंगे ऐप्पल के उन प्रोडक्ट के बारे में जिन पर मिल रही है भारी छूट। इसके साथ ही जानकारी देंगे एक अफॉर्डेबल ऑनल-इन-वन प्रिंटर की जिस पर आप पा सकते हैं अच्छा खासा डिस्काउंट।

1. ऐप्पल आईमैक 21.5 इंच
क्या आप मैक खरीदने की योजना बना रहे हैं? तो अब 21.5 इंच स्क्रीन वाले आईमैक को 73,799 रुपये (कैशबैक के बाद की कीमत) में खरीदा जा सकता है। बाजार में 90,000 रुपये से ज्यादा की कीमत में आने वाले आईमैक के लिए यह बेहद फायदे का सौदा है। कून कोड LIT10 इस्तेमाल क आप अपने पेटीएम वॉलेट में 10,000 रुपये तक का कैशबैक इस डील के जरिए पा सकते हैं। इस आईमैक में इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम है। यह एक 1 टीबी की हार्ड ड्राइव के साथ आता है और ओएस एक्स ईएल पर चलता है। 21.5 इंच रेटिना डिस्प्ले के साथ आपको शानदार डिस्प्ले का मजा मिला मिलता है। इसमें रियर पर 4 यूएसबी 3.0 पोर्ट और दो थंडरबोल्ट पोर्ट हैं। यह आईमैक एक फेसटाइम एचडी कैमरे के साथ आता है जो डिस्प्ले के अंदर है। मैक पर स्विच करने के लिए यह एक शानदार डील है।
 

कीमत: 73,799 रुपये (एमआरपी- 91,900 रुपये)
लिंक: पेटीएम

2. ऐप्पल मैकबुक
अगर ऊंची कीमत के चलते आप ऐप्पल के अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट मैकबुक को नहीं खरीद पाए हैं तो यह डील आपको आकर्षित कर सकते हैं। पेटीएम पर 12 इंच स्क्रीन वाला यह मैकबुक 73,980 रुपये (कैशबैक के बाद की कीमत) में मिल रहा है। ऐसा पहली बार है जब मैकबुक इतनी कम कीमत पर उपलब्ध है। इस मैकबुक में इंटेल कोर एम डुअल-कोर प्रोसेसर और 8 जीबी रैम है। यह वेरिएंट 256 जीबी एसएसडी के साथ आता है और ओएस एक्स योसेमाइट पर चलता है।
Advertisement
 

कीमत: 73,980 रुपये (एमआरपी- 99,900 रुपये)
Advertisement
लिंक: पेटीएम

3. एचपी डेस्कजेट इंक एडवांटेज 4675
Advertisement
इस हफ्ते एचपी डेस्कटॉप इंक एडवांटेज 4675 प्रिंटर 7,297 रुपये (एमआरपी- 12,172रुपये) में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इस प्रिंटर के साथआपको 1098 रुपये की कीमत वाली दो एचपी लिंक कार्ट्रिज़ भी मुफ्त मिलेंगी। यह ऑल-इन-वन प्रिंटर आसानी से आपकी डिवाइस से वायरलेस ही कनेक्ट हो जाता है। इस प्रिंटर की मदद से आप डॉक्यूमेंट प्रिंट, स्कैन, कॉपी और फैक्स भी कर सकते हैं। प्रिंटर में दिए गए टचस्क्रीन डिस्प्ले की मदद से ही आप कई फंक्शन बिना कंप्यूटर इस्तेमाल के ही चला सकते हैं। इसके अलावा यह प्रिटंर एक पेज के दोनों तरफ ऑटोमैटिकली प्रिंट व कॉपी कर सकता है। अगर आप बाजार में किसी अच्छे ऑल-इन-वन प्रिंटर की तलाश में हैं और महंगी कार्ट्रिज़ के चलते नहीं खरीद रहे हैं तो एचपी डेस्कजेट इंक एडवांटेज 4675 एक शानदार विकल्प है। इसे खरीदने पर आपको एचपी इंडिया की तरफ से एक साल की स्टैंडर्ड वारंटी भी मिलेगी।
 

कीमत: 7,297 रुपये (एमआरपी- 12,172 रुपये)
Advertisement
लिंक: फ्लिपकार्ट

4. लेनोवो यू41-70 लैपटॉप
इंफीबीम पर लेनोवो यू41-70 लैपटॉप 37,500 रुपये (एमआरपी- 40,232 रुपये) की कीमत पर मिल रहा है। कूपन कोड LAPPY का इस्तेमाल कर लैपटॉप पर 1500 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकता है। लेनोवो यू41-70 में इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। इस लैपटॉप में 1 टीबी स्टैंडर्ड हार्ड ड्राइव और 8 जीबी एसएसडी स्टोरेज है। यह लैपटॉप विंडोज़ 8.1 पर चलता है। इस लैपटॉप में एक बैकलिट कीबोर्ड, एक एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी 3.0 पोर्ट दिए गए हैं।
 

कीमत: 37,500 रुपये (एमआरपी- 40,232 रुपये)
लिंक: इंफीबीम

5. ऐप्पल वॉच 42 एमएम स्पेस ग्रे
ऐप्पल वॉच के चुनिंदा मॉडल पर पेटीएम 5,000 रुपये तक कैशबैक ऑफर कर रहा है। स्पेस ग्रे स्पोर्ट एडिशन की कीमत अब 26,500 रुपये रह गई है जो ऐप्पल वॉच की अब तक की सबसे कम कीमत है। पहली पीढ़ी की ऐप्पल वॉच में इस साल नए वॉच ओएस आएगा जिससे वर्तमान इंटरफेस में स्पीड के साथ-साथ कई नए फीचर भी शामिल होंगे। अगल आप 2017 तक मिलने वाली दूसरी पीढ़ी की ऐप्पल वॉच को लेकर बहुत ज्यादा शौकीन नहीं हैं तो यह एक अच्छी डील है।
 

कीमत: 26,500 रुपये (एमआरपी- 34,900 रुपये)
लिंक: पेटीएम

ज्ञात हो कि पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97, गैजेट्स 360 में शेयरधारक है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  2. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  3. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max हुआ 7000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  3. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  4. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  5. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  7. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  8. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  9. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  10. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.