MacBook Air M5 लॉन्च, 32GB तक रैम, 4TB तक स्टोरेज के साथ दमदार M5 चिप, जानें कीमत

MacBook Air M5 को दो साइज वेरिएंट्स 13 इंच और 15 इंच में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मार्च 2026 11:26 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप में पुराने मॉडल जैसा मिलता जुलता डिजाइन आता है।
  • MacBook Air 15 इंच में 15.3-inch Liquid Retina डिस्प्ले आता है।
  • MacBook Air M5 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका M5 चिपसेट है।

MacBook Air M5 को Apple ने अपने लेटेस्ट लैपटॉप के रूप में लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: Apple

MacBook Air M5 को Apple ने अपने लेटेस्ट टैबलेट के रूप में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का सबसे पतला लैपटॉप अब नए दमदार चिपसेट से लैस होकर आता है जिसमें फास्ट स्टोरेज और बेहतर वायरलैस कनेक्टिविटी होने का दावा किया गया है। लैपटॉप में 16 जीबी की रैम मिलती है और 512 जीबी की स्टैंडर्ड स्टोरेज दी गई है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह लैपटॉप M5 चिपसेट से लैस है जिसके लिए एपल ने बड़े दावे किए हैं। MacBook Air M5 को दो साइज वेरिएंट्स 13 इंच और 15 इंच में पेश किया गया है। आइए जानते हैं MacBook Air M5 की कीमत और स्पेशल फीचर्स के बारे में। 

MacBook Air M5 price

MacBook Air M5 में कंपनी ने दो वेरिएंट्स पेश किए हैं। 13 इंच मॉडल की कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू होती है। जबकि 15 इंच मॉडल की कीमत 1,44,900 रुपये से शुरू होती है। Apple Store से इन्हें खरीदा जा सकता है। प्री-ऑर्डर 4 मार्च से शुरू हैं। सेल 11 मार्च से शुरू होगी।

Advertisement

MacBook Air M5 Features

Design and Display

MacBook Air M5 को कंपनी ने 13 इंच और 15 इंच डिस्प्ले साइज में पेश किया है। लैपटॉप में पुराने मॉडल जैसा मिलता जुलता डिजाइन आता है। 13 इंच मॉडल में 13.6 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 2560 x 1664 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट आता है। 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। लैपटॉप में 12MP Center Stage वेबकैम दिया गया है। MacBook Air 15 इंच में 15.3-inch Liquid Retina डिस्प्ले आता है जिसमें 2880x1864 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। यहां कंपनी ने 10-कोर CPU and 10-कोर GPU सपोर्ट दिया है। 

Processor

MacBook Air M5 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका M5 चिपसेट है। कंपनी ने इसके साथ दो जीपीयू कंफिग्रेशन दिए हैं जिसमें एक में ग्राफिक्स के लिए 8-कोर प्रोसेसर मिलता है और दूसरे में 10-कोर प्रोसेसर मिलता है। रैम की शुरुआत 16GB से होती है। यूजर अपनी आवश्यकता अनुसार रैम, SSD को कस्टमाइज कर सकता है जिसके लिए रैम 24GB और 32GB तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं स्टोरेज स्टैंडर्ड तौर पर 512GB मिलती है जिसे 4TB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि SSD के लिए रीड-राइट स्पीड अब पहले से दोगुनी तेज हो गई है।  

Advertisement

Connectivity

कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में N1 वायरलैस चिप मिलती है जिसके साथ Wi-Fi 7 (802.11be), Bluetooth 6, और Thread नेटवर्किंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। लैपटॉप में दो Thunderbolt 4 पोर्ट दिए गए हैं। साथ में 3.5mm जैक का सपोर्ट भी दिया गया है। 

Battery

MacBook Air M5 में 53.8Wh लिथियम पॉलिमर बैटरी मिलती है। यह 18 घंटे तक का स्ट्रीमिंग वीडियो प्लेबैक दे सकती है। साथ में MagSafe 3 मेग्नेटिक चार्जिंग पोर्ट मिलता है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.