Lenovo Yoga Book 9i Price: 2 OLED डिस्प्ले, 14 घंटे बैटरी लाइफ के साथ Lenovo का धांसू लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo Yoga Book 9i लैपटॉप Intel Evo पर रन करता है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जुलाई 2023 10:12 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप में Intel Core 13th जेनरेशन का प्रोसेसर लगा है।
  • डिवाइस में Wi-Fi 6E जैसी लेटेस्ट कनेक्टिविटी भी है।
  • यह टाइडल टील शेड में पेश किया गया है।

Lenovo Yoga Book 9i लैपटॉप Intel Evo पर रन करता है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo की ओर से Lenovo Yoga Book 9i लैपटॉप को भारत में लॉन्च किया गया है। लैपटॉप में Intel Core 13th जेनरेशन का प्रोसेसर लगा है। यह 13.3 इंच के 2 OLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें कंपनी ने 2.8K रिजॉल्यूशन दिया है। यानि कि 2 बड़े चमचमाते डिस्प्ले पर हाई क्वालिटी कंटेंट का मजा लिया जा सकता है। साउंड के लिए रिच क्वालिटी हेतु कंपनी ने इसे Dolby Atmos का सपोर्ट दिया है। डिवाइस में Wi-Fi 6E जैसी लेटेस्ट कनेक्टिविटी भी है। आईए जानते हैं इस नए लैपटॉप की कीमत और सभी फीचर्स। 
 

Lenovo Yoga Book 9i price in India

Lenovo Yoga Book 9i की भारत में कीमत 2,24,999 रुपये है। यह टाइडल टील शेड में पेश किया गया है जिसके लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर इसे 10 हजार रुपये तक के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। साथ में 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी कंपनी ने ऑफर किया है। 
 

Lenovo Yoga Book 9i specifications

लेनेवो योगाबुक 9आई के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह डुअल स्क्रीन लैपटॉप है। इसमें 2 OLED डिस्प्ले हैं जो सेंट्रल हिंज से जुड़े हैं। इसमें 5 फिंगर मोशन दिया गया है जिससे इसमें यूजर एक साथ कई काम कर सकता है। लैपटॉप विंडोज 11 पर चलता है। इसमें 13.3 इंच का OLED डिस्प्ले है जिसे प्योरस्ट्रेट डिस्प्ले कहा गया है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। साथ में कंटेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए एचडीआर और Dolby Vision भी मौजूद है। यह 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें फोलियो स्टैंड दिया है जिससे यूजर्स लैपटॉप और टैबलेट मोड में स्विच कर सकता है। 

Lenovo Yoga Book 9i लैपटॉप Intel Evo पर रन करता है। इसमें 13वीं जेनरेशन का आई7 प्रोसेसर लगा है। ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में Intel Iris Xe का सपोर्ट है। लैपटॉप में 16 जीबी रैम और 1TB स्टोरेज सपोर्टेड है। इसमें 2W के 2 स्पीकर और 1W के बॉवर्स हैं, साथ में Wilkins स्पीकर Dolby Atmos के साथ हैं। कंपनी ने इसके साथ डिटेचेबल कीबोर्ड और स्टाइलस दिया है। कनेक्टिविटी के लिए Thunderbolt 4, Bluetooth 5.2 और Wi-Fi 6E जैसे ऑप्शन हैं। Lenovo's Yoga Book 9i में चार सेल वाली 80Whr बैटरी लगी है। यह डुअल स्क्रीन इस्तेमाल करते हुए भी 10 घंटे तक का बैकअप दे सकती है, जैसा कि कंपनी ने दावा किया है। सिंगल डिस्प्ले के साथ यह 14 घंटे का बैकअप दे सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

13.30-inch

Touchscreen

हां

प्रोसेसर

कोर आई7

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11

हार्ड डिस्क

1TB

ग्राफ़िक्स

Intel Iris Xe

वज़न

1.38 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  2. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  3. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  4. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  3. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  4. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  5. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  6. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  8. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  9. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
  10. Bitcoin पर बिकवाली का प्रेशर, 20 महीनों के निचले लेवल पर प्राइस 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.