14,999 रुपये में इनफोकस ने लॉन्च किया लैपटॉप, जानें स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 जून 2016 17:48 IST
इनफोकस ने अपना नया नोटबुक इनफोकस बडी लॉन्च कर दिया है। 14,999 रुपये की कीमत में यह नोटबुक एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील पर मिलेगा। कंपनी के मुताबिक इस नोटबुक को पर्सनल और प्रोफेशनल जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजिटल असिस्टेंस के लिए पेश किया गया है।

इनफोकस के इस बजट डिवाइस में 13.3 इंच का एचडी डिस्प्ले है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इससे क्रिस्टल जैसी स्पष्टता दिखेगी। इस नोटबुक में इंटेल ब्रासवेल सेलेरोन प्रोसेसर दिया गया है। इनफोकस बडी नोटबुक में 2 जीबी डीडीआर3एल रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे बढ़ाया (256 जीबी तक) जा सकता है।

विंडोज 10 ओएस पर चलने वाले इनफोकस बडी में 8 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। इसके साथ ही इस नोटबुक में माइक्रोएसडी कनेक्टिविटी, दो यूएसबी 3.0 और एक हल्के वजन वाला एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है। नोटबुक 18 मिलीमीटर मोटा है और इसका वजन 1.6 किलोग्राम से कम है।
 

इसके साथ ही स्नैपडील ग्राहकों को एक स्वैप वारंटी भी दे रही है। इसका मतलब है कि अगर यूजर को डिवाइस में कोई हार्डवेयर डिफेक्ट मिलता है तो कंपनी इसे नए डिवाइस के साथ बदल देगी। विंडोज 10 ओएस पर चलने वाला इनफोकस बडी नोटबुक गोल्ड व सिल्वर कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

हाल के दिनों में कई कंपनियों ने बजट कैटेगरी में लैपटॉप और टू-इन-वन डिवाइस पेश किए हैं। हाल ही में आईबॉल ने दो सस्ते  आईबॉल कॉम्पबुक एक्सीलांस 9,999 रुपये और आईबॉल कॉम्पपुक एग्ज़ेमप्लियर 13,999 रुपये में  पेश किया था।
Advertisement

आईबॉल कॉम्पबुक एक्सीलांस और आईबॉल कॉम्पपुक एग्ज़ेमप्लियर के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ डिस्प्ले साइज, डाइमेंशन और वज़न का है। कॉम्पबुक एक्सीलांस में 11.6 इंच (1366 x 768 पिक्सल) का डिस्प्ले है। वहीं, आईबॉल कॉम्पपुक एग्ज़ेमप्लियर में 14 इंच (1366 x 768 पिक्सल) का डिस्प्ले है। 1.33 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम ज़ेड3735एफ प्रोसेसर पर चलने वाले इन लैपटॉप में 2 जीबी का डीडीआर3 रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी जिसे बढ़ाने के लिए यूज़र 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। अच्छी बात यह है कि दोनों ही डिवाइस बिल्ट-इन कीबोर्ड के साथ आते हैं और इनमें ट्रैकपैड भी हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Infocus, Infocus Buddy Notebook
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.