'सबसे पतला लैपटॉप' एचपी स्पेक्टर 13 भारत में 21 जून को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 14 जून 2016 18:21 IST
एचपी ने कुछ महीने पहले ही ऐप्पल मैकबुक एयर को चुनौती देने के मकसद से एक नया लैपटॉप लॉन्च किया था। ख़बर है कि इस लैपटॉप को अब भारत में लॉन्च किया जाएगा। एचपी इंडिया 21 जून को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। इवेंट में स्पेक्टर 13 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एचपी स्पेक्टर 13 दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप है।

नया लैपटॉप एचपी के नए लोगो के साथ आएगा जिसका इस्तेमाल कंपनी के प्रीमियम प्रोडक्ट के लिए किया जाएगा। कीमत को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। हमारा मानना है कि एचपी अपने इस प्रोडक्ट की कीमत ऐप्पल के प्रोडक्ट के आसपास रखेगी। हालांकि, लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन को ध्यान में रखा जाए तो इसकी कीमत 80,000 रुपये के आसपास हो सकती है।


स्पेक्टर 13 मात्र 10.4 मिलीमीटर पतला है। इस कारण से इसे यह नाम मिला है। हालांकि इसमें और खूबियां भी हैं। एल्यूमीनियम और कार्बन फाइबर को मिलाकर बनाया गया यह एक स्टाइलिश लैपटॉप है। स्पेक्टर 13 में तीन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। इसमें 13.3 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिसपर 0.4 एमएम कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास क लेयर है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन के लिहाज से एचपी ने कोई समझौता नहीं किया है। यह लैपटॉप इंटेल के छठवें जेनरेशन कोर प्रोसेसर, 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस में मौजूद बैटरी को एक बार चार्ज़ करने के बाद लैपटॉप 9.5 घंटे तक चल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.