HP ने लॉन्‍च किया ‘चलता-फ‍िरता’ कंप्‍यूटर HP Envy Move, जहां जाएं साथ ले जाएं! जानें कीमत और खूबियां

HP Envy Move को पिछले साल अमेरिका में लॉन्‍च किया गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 फरवरी 2024 17:57 IST
ख़ास बातें
  • HP ने भारत में एक नया पोर्टेबल PC पेश किया है
  • इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है
  • इसके साथ अलग से मॉनिटर नहीं चाहिए

Photo Credit: HP

HP ने भारत में एक नया पोर्टेबल PC पेश किया है। आसान भाषा में कहें तो एक ऐसा कंप्‍यूटर जिसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। कंपनी ने इसे HP Envy Move कहा है। लोग इसे अपने साथ लेकर चल सकते हैं। HP Envy Move की सबसे बड़ी खूबी है कि इसके साथ अलग से मॉनिटर नहीं चाहिए। हालांकि इसका वजन 4.1 किलो है, बावजूद बनावट ऐसी है कि ब्रीफकेस की तरह हाथ में पकड़ा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी खूबियां और दाम। 
 

HP Envy Move Price in India 

HP Envy Move को भारत में 124,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है। इसे एचपी के ऑनलाइन वेब स्‍टोर से लिया जा सकता है। HP Envy Move को पिछले साल अमेरिका में लॉन्‍च किया गया था। माना जा रहा है कि उसी मॉडल को अब भारत में लाया गया है। 
 

HP Envy Move features 

HP Envy Move में 23.8 इंच का टच डिस्‍प्‍ले है। यह 2K रेजॉलूशन ऑफर करता है। इस पीसी में इंटेल की 13वीं जेनरेशन का i5 (i5-1335U) प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ इंटेल के UHD ग्राफ‍िक्‍स भी इंटीग्रेट किए गए हैं। 

HP Envy Move में 16GB तक LPDDR5X RAM है और 1TB PCIe NVMe M.2 SSD स्‍टोरेज है। यह विंडोज 11 OS पर चलता है और 5W के डुअल स्‍पीकर सेटअप से लैस है। इस डेस्‍कटॉप में 90Wh की बैटरी दी गई है। दावा है कि यह 4 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो HP Envy Move में  USB Type-A, एक USB Type-C/Display पोर्ट 1.4a दिए गए हैं। एक HDMI-in 1.4b पोर्ट भी है। 
Advertisement

HP Envy Move में 5 मेगापिक्‍सल का आईआर वेबकैम लगाया गया है। इसके साथ ब्‍लूटूथ कीबोर्ड भी अटैच आता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  4. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  9. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.