एचपी एलीटबुक 1030 लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 17 मई 2016 14:31 IST
एचपी ने बिजनेस यूजर के लिए एलीटबुक-सीरीज का अपना नया लैपटॉप एलीटबुक 1030 लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप की कीमत 1,249 डॉलर (करीब 80,000 रुपये) है। एचपी एलीटबुक 1030 की बिक्री इसी महीने से शुरू होगी। लैपटॉप की उपलब्धता की जानकारी के लिए यूजर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर साइन-इन कर सकते हैं।

नए एचपी एलीटबुक 1030 में 13.3 इंच स्क्रीन है और यह दो वेरिएंट में मिलेगा। एक वेरिएंट में नॉन-टच फुल-एचडी डिस्प्ले जबकि दूसरे वेरिएंट में टच के साथ क्वाड-एचडी स्क्रीन दिया गया है। लैपटॉप में स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए एक अतिरिक्त कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास कवर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह लैपटॉप पूरी तरह मेटल के 'डायमंड कट' डिजाइन के साथ आता है। इसके अलावा लैपटॉप फैनलेस डिजाइन के साथ भी आता है।

कंपनी ने आगे बताया कि एलीटबुक 1030 में दिया गया बैकलिट कीबोर्ड स्पिल-रेजिस्टेंट है। इसके साथ ही कंपनी ने लैपटॉप में 13 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा भी किया है।

इस लैपटॉप में डायनामिक प्रोटेक्शन के साथ एचपी स्योर स्टार्ट फीचर भी है जिससे डाटा सुरक्षित रहेगा। एचपी का कहना है कि एलीटबुक 1030 में रनटाइम मॉनीटरिंग के साथ इंडस्ट्री का पहला सेल्फ-हीलिंग पीसी BIOS दिया गया है।  यह लैपटॉप ऑन-सेंसर फिंगरप्रिंट रीडर के साथ आता है।
Advertisement

नए एचपी लैपटॉप में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला छठी जेनरेशन का इंटेल कोर एम प्रोसेसर है और 512 जीबी की एसएसडी स्टोरेज है। इस लैपटॉप में 16 जीबी रैम और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, दो माइक्रो-यूएसबी 3.0 पोर्ट, वाई-डाई, मीराकास्ट, डब्ल्यूलैन 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.2 जैसे फीचर कनेक्टिविटी के लिए दिए गए हैँ। एलीटबुक 1030 में ऑडियो के लिए एचपी ने बैंग एंड ओलुफ्सन के साथ साझेदारी की है।
Advertisement

इससे पहले इसी महीने, एचपी ने पवेलियन सीरीज कनवर्टेबल, नोटबुक और डेस्कटॉप की एक नई रेंज पेश की थी। नई पवेलियन रेंज के तहत एचपी ने पवेलियन एक्स360 कनवर्टेबल, तीन नए पवेलियन रेंज के नोटबुक, नए पवेलियन ऑल-इन-वन्स व एचपी पवेलियन डेस्कटॉप लॉन्च किए थे।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.