कंप्यूटर स्क्रीन साफ करते समय ये 3 गलतियां कभी न करें

लैपटॉप या कंप्यूटर स्क्रीन को साफ करते समय माइक्रोफाइबर वाला कपड़ा ही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2026 14:23 IST
ख़ास बातें
  • स्क्रीन को साफ करते समय माइक्रोफाइबर वाला कपड़ा इस्तेमाल करें
  • स्क्रीन साफ करते समय तेज केमिकल का इस्तेमाल कभी न करें
  • स्क्रीन पर कभी भी हार्ड मैटिरियल वाले कपड़े का इस्तेमाल न करें

लैपटॉप या कंप्यूटर स्क्रीन को साफ करते समय माइक्रोफाइबर वाला कपड़ा इस्तेमाल करें

Photo Credit: iStock

आधुनिक युग में कम्प्यूटर, लैपटॉप हर व्यक्ति की जैसे जरूरत बन गया है। फिर चाहें नौकरीपेशा लोग हों, या स्टूडेंट्स, बच्चे हों या बड़े, सबको किसी न किसी काम के लिए लैपटॉप कम्प्यूटर चाहिए होता है। लेकिन इन डिवाइसेज की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। इसमें इनकी स्क्रीन को भी समय-समय पर साफ रखने की जरूरत होती है। आमतौर पर लैपटॉप, कंप्यूटर स्क्रीन को किसी पेशेवर से साफ करवाना बेहतर होता है। लेकिन अगर आप इसे घर पर ही साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। अन्यथा स्क्रीन को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है, या वह खराब भी हो सकती है। आइए जानते हैं घर पर लैपटॉप या कंप्यूटर स्क्रीन को साफ करते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान। 

घर पर लैपटॉप/ डेस्कटॉप को साफ करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां पर हम आपको वे टिप्स देने जा रहे हैं जिसकी सिफारिश Dell, Lenovo जैसी नामी कंपनियां भी करती हैं।

Advertisement

डिवाइस को बंद कर अनप्लग करें- 
सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर सिस्टम या लैपटॉप बंद करना है। इसे शट-डाउन कर दें और प्लग को निकाल दें। इससे बिजली संबंधी कोई समस्या आपको नहीं आएगी और करंट या शॉक लगने का खतरा भी नहीं होगा।  

सबसे पहले धूल को हटाएं- 
लैपटॉप या कंप्यूटर स्क्रीन को साफ करते समय माइक्रोफाइबर वाला कपड़ा इस्तेमाल करें और सबसे पहले ऊपरी धूल को हल्के हाथ से हटाएं। यहां पर सीधे जोर से रगड़ने से बचें अन्यथा स्क्रीन पर स्क्रैच या निशान पड़ सकते हैं। ऐसा करते समय हाथ को स्क्रीन के टॉप से बॉटम की तरफ चलाएं या फिर गोलाकार भी चला सकते हैं। 

जिद्दी निशान ऐसे करें साफ-
कई बार स्क्रीन पर जिद्दी निशान बन जाते हैं। इन्हें साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े को डिस्टिल्ड वाटर में भिगो लें। चाहें तो आधी मात्रा में सफेद सिरका भी मिला सकते हैं। 

Advertisement

अतिरिक्त गीलेपन को तुरंत हटा दें- 
स्क्रीन साफ करते समय डिस्प्ले पर गीलापन रह जाता है या बहुत अधिक नमी रह जाती है। इसे सूखे माइक्रोफाइबर से साफ कर दें। जब स्क्रीन पूरी तरह से सूख जाए उसके बाद ही लैपटॉप, या कंप्यूटर को ऑन करें। 

3 गलतियां स्क्रीन साफ करते समय कभी न करें

तेज केमिकल का इस्तेमाल- 
स्क्रीन साफ करते समय तेज केमिकल का इस्तेमाल कभी न करें। उदाहरण के लिए कंप्यूटर स्क्रीन पर विंडो क्लीनर, एमोनिया, ब्लीच, एसीटॉन, डिसइंफेक्टिंग वाइप, एल्कोहॉल आदि का इस्तेमाल न करें। 

खुरदरे कपड़े का इस्तेमाल-
स्क्रीन पर कभी भी हार्ड मैटिरियल वाले कपड़े का इस्तेमाल न करें। इसमें पेपर टॉवल, टिश्यू, नैपकिन, डिश टॉवल आदि आते हैं जो पैनल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

Advertisement

स्क्रीन पर प्रेशर-
लैपटॉप, या कंप्यूटर स्क्रीन को साफ करते समय कभी भी बहुत अधिक दबाव इस पर न डालें। यह पिक्सल खराब कर सकता है या स्क्रीन को भी खराब कर सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  3. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  4. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  5. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  6. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  7. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  8. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  9. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  10. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.