डेल का खास ऑफर, एक रुपये चुकाकर ईएमआई पर खरीदें लैपटॉप

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मार्च 2016 13:08 IST
डेल इंडिया भारत में लोगों के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप खरीदने की राह सुगम बना रहा है। डेल ने 'बैक टू स्कूल' नाम से एक नई योजना की शुरुआत की है जिसके तहत छात्र और उनके माता-पिता सिर्फ एक रुपये चुकाकर एक नया लैपटॉप घर ले जाकर बाकी पैसे ब्याज मुक्त किश्तों में चुका सकते हैं। डेल का यह कार्यक्रम मई तक चलेगा।

आईटी कंपनी डेल ने सोमवार को सोमवार को 22 मार्च से 31 मई तक चलने वाले 'बैक टू स्कूल' सीजन की घोषणा की। इस अभियान के तहत डैल लैपटॉप मॉडल की रेंज उपलब्ध होगी। डेल के मुताबिक यूजर ऑल-इन-वन मॉडल डेल इंस्पिरॉन डेस्कटॉप या इंस्पिरॉन 3000 सीरीज का लैपटॉप (फोर्थ जेनरेशन कोर आई3 नोटबुक मॉडल) एक रुपये में खरीद सकेंगे।

इसके साथ ही इंस्पायर डेस्कटॉप या ऑल-इन-वन सीरीज में रुचि रखने वाले यूजर यदि 999 रुप.ेअतिरिक्त देंगे तो उन्हें दो साल के लिए डेल नेक्स्ट बिजनेस डे ऑनसाइट वारंटी, एक साल के लिए एड्यूराइट कंटेंट पैक और बाटा का एक शॉपिंग वाउचर भी मिलेगा।

जो यूजर इंस्पिरॉन 3000 सीरीज लैपटॉप खरीदने के इच्छुक हैं वह भी खरीददारी के समय 999 रुपये अतिरिक्त चुकाकर दो साल के लिए डेल नेक्स्ट बिजनेस डे ऑनसाइट वारंटी पा सकते हैं।
Advertisement

डेल का कहना है, ''बैक टू स्कूल ऑफर के तहत इस बार ग्राहकों के लिए पीसी भी ऑफर किया गया है जिससे छात्रों के माता-पिता उनके कुछ सीखने की इच्छा को आसानी से पूरा कर सकतें।  ''
Advertisement

बैक टू स्कूल ऑफर देश भर में सभी अथॉराइज्ड डेल आउटलेट या कम्प्यूइंडिया वेबसाइट पर उपलब्ध है। ग्राहकों को लैपटॉप खरीदने के सात दिन के अंदर इसे डेल के बैक टू स्कूल ऑफर के साथ रजिस्टर कराना अनिवार्य होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.