भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Asus Chromebook CX15 में सिक्योरिटी के लिए Titan-C सिक्योरिटी चिप दिया गया है। इस लैपटॉप में 720p HD वेबकैम फिजिकल प्राइवेसी शटर के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अगस्त 2026 17:52 IST
ख़ास बातें
  • Asus Chromebook CX15 में 15.6 इंच फुल HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है
  • इसमें Intel Processor N50 प्रोसेसर और Intel UHD ग्राफिक्स दिया गया है
  • इस लैपटॉप में 720p HD वेबकैम फिजिकल प्राइवेसी शटर के साथ है

इस लैपटॉप में 720p HD वेबकैम फिजिकल प्राइवेसी शटर के साथ है

Photo Credit: Asus

कंप्यूटर हार्डवेयर सेगमेंट की प्रमुख कंपनियों में शामिल Asus ने भारत में नए लैपटॉप को लॉन्च किया है। Asus Chromebook CX15 में 15.6 इंच फुल HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले और Intel Processor N50 है। इस लैपटॉप के साथ तीन महीने की Google AI Pro मेंबरशिप भी मिलती है। Asus Chromebook CX15 में सिक्योरिटी के लिए  Titan-C सिक्योरिटी चिप दिया गया है। इस लैपटॉप में 720p HD वेबकैम फिजिकल प्राइवेसी शटर के साथ है। Asus Chromebook CX15 में 42 Wh थ्री-सेल लिथियम-आयन बैटरी 45 W USB Type-C चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज में 12.5 घंटे तक चलती है। इस लैपटॉप में 720p HD वेबकैम फिजिकल प्राइवेसी शटर के साथ है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर्स दिए गए हैं। 

Asus Chromebook CX15 का प्राइस

इस लैपटॉप का प्राइस 47,990 रुपये का है। इसके लिए 3,999 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI का विकल्प है। Asus Chromebook CX15 को Pure Grey कलर में उपलब्ध कराया गया है। इस लैपटॉप की बिक्री Asus के ई-स्टोर, कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। 

Asus Chromebook CX15 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप में 15.6 इंच फुल HD (1,920 x 1,080 पिक्सल्स) एंटी-ग्लेयर NanoEdge डिस्प्ले 300 निट्स के ब्राइटनेस लेवल और 45 प्रतिशत कलर गैमुट कवरेज के साथ है। इसमें Intel Processor N50 प्रोसेसर और Intel UHD ग्राफिक्स दिया गया है। यह लैपटॉप Chrome OS पर चलता है। इसके लिए ऑटोमैटिक तरीके से सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। Asus Chromebook CX15 के साथ तीन महीने की Google AI Pro मेंबरशिप मिलेगी। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, दो USB Type-C पोर्ट, एक USB Type-A पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। 

Asus Chromebook CX15 में सिक्योरिटी के लिए  Titan-C सिक्योरिटी चिप दिया गया है। इस लैपटॉप में 720p HD वेबकैम फिजिकल प्राइवेसी शटर के साथ है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर्स और माइक्रोफोन दिए गए हैं। Asus Chromebook CX15 में 42 Wh थ्री-सेल लिथियम-आयन बैटरी 45 W USB Type-C चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 12.5 घंटे तक चलती है। इस लैपटॉप का साइज 359.5 x 232.2 x 20.1 mm और भार लगभग 1.59 किलोग्राम का है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.