Asus का लैपटॉप भारत में 18,990 रुपये में लॉन्च

Asus Chromebook CX14 की भारत में शुरुआती कीमत 18,990 रुपये रखी गई है, जो TN (Twisted Nematic) LCD स्क्रीन वेरिएंट के लिए है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जून 2025 18:00 IST
ख़ास बातें
  • Asus Chromebook CX14 की कीमत 18,990 रुपये से शुरू, Flipkart पर उपलब्ध
  • Titan C chip और US military certification से लैस है ये Chromebook
  • 100GB Google Cloud स्टोरेज फ्री, Wi-Fi 6 और 42Wh बैटरी के साथ आता है

Chromebook CX14 में Intel Celeron N4500 प्रोसेसर दिया है

Photo Credit: Asus

Asus ने आखिरकार भारत में अपना नया Chromebook CX14 लॉन्च कर दिया है। ग्लोबल मार्केट में डेब्यू के लगभग दो महीने बाद, यह Chromebook अब भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है। Asus ने इस Chromebook में Intel Celeron N4500 प्रोसेसर दिया है, जिसे 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB eMMC स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। लैपटॉप का वजन 1.39 किलोग्राम है और इसकी मोटाई 17mm है।  इसे पावर देने का काम 42Wh की बैटरी करती है, जो USB Type-C अडैप्टर से चार्ज होती है।

Asus Chromebook CX14 की भारत में शुरुआती कीमत 18,990 रुपये रखी गई है, जो TN (Twisted Nematic) LCD स्क्रीन वेरिएंट के लिए है। वहीं इसका IPS डिस्प्ले वर्जन 20,990 रुपये में मिलेगा। ये लैपटॉप फिलहाल Flipkart पर उपलब्ध है और जल्द ही Amazon पर भी बिक्री के लिए आएगा। लॉन्च ऑफर के तहत खरीदारों को 100GB का Google Cloud स्टोरेज भी फ्री में मिलेगा, जिससे डिजिटल स्टोरेज की टेंशन काफी हद तक कम हो जाती है। 
Advertisement

Asus की इस Chromebook में 14 इंच का फुल HD (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो TN या IPS पैनल ऑप्शन के साथ आता है। ब्राइटनेस की बात करें तो यह 300 निट्स तक जाती है और NTSC कलर गामट का 45% कवर करता है।

Asus ने इस Chromebook में Intel Celeron N4500 प्रोसेसर दिया है, जिसे 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB eMMC स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कंपनी ने इसमें Titan C सिक्योरिटी चिप भी जोड़ी है, जो अनऑथराइज्ड एक्सेस और साइबर थ्रेट्स से बचाव करती है। इतना ही नहीं, ये लैपटॉप US MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे इसकी ड्यूरैबिलिटी और भी बेहतर हो जाती है।
Advertisement

कीबोर्ड की बात करें तो इसमें फुल साइज Chiclet कीबोर्ड मिलता है जिसमें 1.35mm की Key ट्रैवल है, जो टाइपिंग को थोड़ा ज्यादा कम्फर्टेबल बना सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे लेटेस्ट ऑप्शन हैं। पोर्ट्स में USB 3.2 Gen 1 टाइप-C (DisplayPort सपोर्ट के साथ), HDMI 1.4, USB 3.2 Gen 1 टाइप-A, 3.5mm हेडफोन जैक और Kensington Lock शामिल हैं।
Advertisement

लैपटॉप का वजन 1.39 किलोग्राम है और इसकी मोटाई 17mm है। डुअल 2W स्पीकर्स, डुअल माइक्रोफोन और Google Assistant सपोर्ट शामिल हैं। इसे पावर देने का काम 42Wh की बैटरी करती है। लैपटॉप के साथ USB Type-C अडैप्टर मिलता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

प्रोसेसर

सेलेरोन

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 11 Home

वज़न

1.39 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.