Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?

Apple ने iPad mini 4 और MacBook Air 2017 को obsolete और vintage लिस्ट में डाल दिया है, जिससे इन पर सर्विस सपोर्ट सीमित या बंद हो गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 17:17 IST
ख़ास बातें
  • iPad mini 4 को obsolete और MacBook Air 2017 को vintage घोषित किया गया
  • obsolete डिवाइसेज के लिए अब कोई ऑफिशियल रिपेयर सर्विस उपलब्ध नहीं
  • vintage डिवाइसेज पर सर्विस केवल पार्ट्स उपलब्धता पर निर्भर रहेगी

Apple ने अपने कुछ पुराने डिवाइसेज को अब ऑफिशियली बंद तक दिया है। कंपनी इसे 'obsolete' और 'vintage' डिवाइस कहती है। Apple ने MacBook Air 13-inch (2017) और iPad mini 4 को इस लिस्ट में शामिल किया है। 31 मार्च 2026 से iPad mini 4 को obsolete घोषित कर दिया गया है, जबकि 2017 MacBook Air को vintage कैटेगरी में रखा गया है। इसका सीधा मतलब यह है कि इन डिवाइसेज के लिए अब कंपनी की तरफ से सर्विस और सपोर्ट सीमित या बंद हो जाएगा।

Apple के नियमों के मुताबिक, किसी प्रोडक्ट को obsolete तब माना जाता है जब उसे बेचना बंद किए हुए 7 साल से ज्यादा हो जाते हैं। ऐसे डिवाइसेज के लिए कंपनी पूरी तरह से हार्डवेयर सर्विस बंद कर देती है और अधिकृत सर्विस सेंटर्स भी इनके लिए पार्ट्स ऑर्डर नहीं कर सकते। यानी iPad mini 4 यूजर्स को अब किसी भी तरह की ऑफिशियल रिपेयर सर्विस नहीं मिलेगी।

वहीं, vintage कैटेगरी में आने वाले प्रोडक्ट्स वे होते हैं जिन्हें बेचना बंद किए 5 से 7 साल के बीच का समय हुआ हो। इस स्थिति में कुछ मामलों में सर्विस मिल सकती है, लेकिन यह पूरी तरह पार्ट्स की उपलब्धता पर निर्भर करती है। ऐसे में MacBook Air 2017 यूजर्स को सीमित हार्डवेयर सपोर्ट मिल सकता है, लेकिन इसकी गारंटी नहीं है।

यूजर्स के लिए इसका मतलब साफ है कि iPad mini 4 पर अब ऑफिशियल रिपेयर की सुविधा खत्म हो चुकी है। वहीं MacBook Air 2017 के लिए भी सर्विस धीरे-धीरे कम होती जाएगी। इसके अलावा इन डिवाइसेज के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलने की संभावना भी काफी कम है, जिससे ऐप कंपैटिबिलिटी और सिक्योरिटी पर असर पड़ सकता है।

अगर किसी यूजर को इन डिवाइसेज में कोई समस्या आती है, तो उन्हें थर्ड-पार्टी रिपेयर ऑप्शन्स का सहारा लेना पड़ सकता है। Apple का यह फैसला उसके प्रोडक्ट लाइफसाइकल पॉलिसी का हिस्सा है, जहां कंपनी समय-समय पर पुराने डिवाइसेज को सपोर्ट लिस्ट से बाहर करती रहती है। यह अपडेट ऐसे समय आया है जब कंपनी ने हाल ही में नए iPads और MacBooks भी लॉन्च किए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.