अब Mac खरीदना पड़ेगा और महंगा! Apple ने 43% तक बढ़ाईं कीमतें, ₹1.70 लाख तक बढ़े दाम

Apple ने भारत समेत कई देशों में अपने Mac लाइनअप की कीमतें बढ़ा दी हैं। MacBook, Mac mini और Mac Studio के कई मॉडल अब पहले से काफी महंगे हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जून 2026 21:41 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने भारत में बढ़ाई Mac लाइनअप की कीमतें
  • Mac mini M4 पर 43% तक प्राइस हाइक
  • Mac Studio M3 Ultra हुआ 1.70 लाख रुपये महंगा

Apple ने भारत में कई Mac मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की

Apple ने अपने Mac लाइनअप की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। भारत समेत कई देशों में MacBook, Mac mini और Mac Studio मॉडल्स अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं। माना जा रहा है कि मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती लागत की वजह से कंपनी ने यह फैसला लिया है। इजाफे का सबसे बड़ा प्रतिशत Mac mini M4 (24GB) में देखने को मिला है, जबकि सबसे ज्यादा 1.70 लाख रुपये की बढ़ोतरी Mac Studio M3 Ultra मॉडल पर हुई है। हालांकि, Apple के MRP बढ़ने के बावजूद कई ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स इन डिवाइसेज पर अलग-अलग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं।

Apple के नए प्राइस लिस्ट के मुताबिक, एंट्री-लेवल MacBook Neo (256GB) की कीमत 69,900 रुपये से बढ़कर 79,900 रुपये हो गई है। वहीं 512GB वेरिएंट अब 79,900 रुपये की जगह 89,900 रुपये में मिलेगा। दोनों मॉडल्स की कीमत में 10,000 रुपये का इजाफा किया गया है।

MacBook Air 13-इंच M5 मॉडल्स की बात करें तो 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये से बढ़कर 1,49,900 रुपये हो गई है। वहीं 16GB+512GB के 10-Core GPU मॉडल की कीमत 1,29,900 रुपये से बढ़कर 1,61,900 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा 15-इंच MacBook Air M5 (16GB+512GB) अब 1,49,900 रुपये की बजाय 1,79,900 रुपये में मिलेगा। तीनों मॉडल्स में 30,000 से 32,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

MacBook Pro लाइनअप में भी बड़ा बदलाव हुआ है। M5 Pro (16GB/1TB) मॉडल की कीमत 1,89,900 रुपये से बढ़कर 2,39,900 रुपये हो गई है, यानी 50,000 रुपये का इजाफा। वहीं M5 Pro (24GB/1TB) अब 2,49,900 रुपये की जगह 2,99,900 रुपये में मिलेगा। M5 Pro (24GB/2TB) की कीमत 3,09,900 रुपये से बढ़कर 3,99,900 रुपये कर दी गई है, जिसमें 90,000 रुपये का अंतर है।

टॉप-एंड MacBook Pro M5 Max मॉडल्स की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। 24GB/2TB वेरिएंट अब 3,99,900 रुपये की जगह 4,99,900 रुपये में मिलेगा, जबकि 36GB/2TB मॉडल की कीमत 4,29,900 रुपये से बढ़कर 5,39,900 रुपये हो गई है। वहीं 48GB/2TB वेरिएंट अब 4,99,900 रुपये की बजाय 6,19,900 रुपये में मिलेगा। इन मॉडल्स में 1 लाख रुपये से लेकर 1.20 लाख रुपये तक का इजाफा हुआ है।

Advertisement

Mac mini M4 के दोनों मॉडल्स भी महंगे हो गए हैं। 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये से बढ़कर 94,900 रुपये हो गई है, जबकि 24GB+512GB मॉडल अब 99,900 रुपये की जगह 1,42,900 रुपये में मिलेगा। यह मॉडल 43% की बढ़ोतरी के साथ सबसे ज्यादा प्रतिशत प्राइस हाइक वाला Mac बन गया है।

Mac mini M4 Pro (24GB/512GB) की कीमत 1,49,900 रुपये से बढ़कर 1,99,900 रुपये हो गई है। वहीं Mac Studio M4 Max (36GB/512GB) अब 2,14,900 रुपये की बजाय 2,79,900 रुपये में मिलेगा। सबसे महंगा Mac Studio M3 Ultra (96GB/1TB) अब 4,29,900 रुपये से बढ़कर 5,99,900 रुपये का हो गया है। इस मॉडल की कीमत में सीधे 1,70,000 रुपये का इजाफा किया गया है, जो पूरे लाइनअप में सबसे बड़ा फ्लैट प्राइस हाइक है।

भारत के साथ-साथ अमेरिका में भी Apple ने कुछ Mac मॉडल्स की कीमत बढ़ाई है। MacBook Neo की कीमत 599 डॉलर से बढ़कर 699 डॉलर हो गई है। MacBook Air (512GB) अब 1,099 डॉलर की जगह 1,299 डॉलर में मिलेगा, जबकि MacBook Pro 14-इंच (एंट्री वेरिएंट) की कीमत 1,699 डॉलर से बढ़कर 1,999 डॉलर कर दी गई है। यहां अंतर 16-18% के बीच रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.