Apple के नए MacBook Pro, MacBook Air और Mac Mini लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नया 13-इंच MacBook Pro के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,22,900 रुपये है और 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,42,900 रुपये है।

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 11 नवंबर 2020 10:58 IST
ख़ास बातें
  • नए M1 चिपसेट आधारित Apple MacBook Pro की शुरुआती कीमत 1,22,900 रुपये है
  • 92,900 रुपये से शुरू होता है नया MacBook Air नोटबुक
  • Mac Mini को भारत में 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है

MacBook Air के नए Silicon चिपसेट वर्ज़न की शुरुआती कीमत 92,900 रुपये है

Apple ने अपने खुद के M1 चिपसेट पर काम करने वाले MacBook Pro 13-इंच, MacBook Air और Mac Mini कंप्यूटर के नए वर्ज़न पेश किए हैं। Apple ने इस साल की शुरुआत में घोषणा की थी कि कंपनी अपनी पूरी इंटेल एक्स86 सीपीयू मैक प्रोडक्ट लाइनअप को खुद के बनाए एआरएम आधारित प्रोसेसर से बदल रही है। Apple सिलिकॉन प्रोसेसर की इस नई पीढ़ी के पहले प्रोसेसर को Apple M1 कहा जा रहा है, जिसमें आठ कोर (चार हाई-पावर और चार पावर-एफिशियंट) के साथ-साथ एक कस्टम जीपीयू, इमेज सिग्नल प्रोसेसर, सिक्योर एन्क्लेव और न्यूरल इंजन शामिल हैं। Apple M1 को नए मेमोरी आर्किटेक्चर के साथ डिज़ाइन किया गया है और इसे 5 एनएम प्रक्रिया पर बनाया गया है।
 

New MacBook Pro 13-inch, MacBook Air, Mac Mini Prices in India

नया 13-इंच मैकबुक प्रो के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,22,900 रुपये है और 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,42,900 रुपये है। ये पिछले मैकबुक प्रो मॉडल के समान कीमतें हैं। दोनों में 8 जीबी रैम मिलती है। इंटेल पर आधारित मैकबुक प्रो 13-इंच मॉडल अभी भी लिस्टेड हैं, जिसके 512 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज की कीमत क्रमशः 1,74,900 रुपये और 1,94,900 रुपये है। सभी वेरिएंट सिल्वर और स्पेस ग्रे में बेचे जाएंगे।

Apple M1 चिपसेट के साथ MacBook Air भी पहले के समान कीमतों में बेचे जाएंगे, जिसमें 256 जीबी वेरिएंट की कीमत भारत में 92,900 रुपये और 512 जीबी मॉडल की कीमत 1,17,900 रुपये होगी। इंटेल पर चलने वाले मैकबुक एयर मॉडल अब लिस्टेड नहीं हैं। रंग विकल्प सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड हैं।

Mac Mini के 256 जीबी और 512 जीबी वेरिएंट की कीमत अब क्रमश: 64,900 रुपये और 84,900 रुपये है। इसमें रंग विकल्प केवल सिल्वर है। इसका एक इंटेल पावर्ड वर्ज़न अभी भी लिस्टेड है।
Advertisement

सभी नए Mac को डिफॉल्ट रूप से 8 जीबी रैम के साथ पेश किया गया है और कंपनी की ओर से 16 जीबी पर अपग्रेड करने का विकल्प भी है, जिसके लिए 20,000 रुपये अलग से चुकाने होंगे। भारत में ऑनलाइन ऐप्पल स्टोर इनके प्री-ऑर्डर ले रहा है और 25 नवंबर से शिपिंग शुरू कर दी जाएगी।
 

MacBook Air powered by Apple Silicon

Apple के अनुसार, मैकबुक एयर दुनिया की बेस्ट सेलिंग 13-इंच नोटबुक है। इस तरह के पतले और हल्के डिवाइस पर पहले के असंभव कार्य अब आराम से चल सकते हैं, क्योंकि यह पिछली पीढ़ी की तुलना में 3.5X तेज़ सीपीयू परफॉर्मेंस, 5X तेज़ ग्राफिक्स परफॉर्मेंस और 9X तेज़ मशीन लर्निंग शामिल है। कहा जाता है कि मैकबुक एयर पिछले एक साल में बिकने वाले पीसी लैपटॉप की तुलना में 98 प्रतिशत अधिक तेज़ है।
Advertisement
 

नई मैकबुक एयर अब फैनलेस है और पूरी तरह से शांत है। यह वायरलेस वेब ब्राउजिंग के लिए 15 घंटे और वीडियो प्लेबैक के लिए 18 घंटे का बैकअप दे सकती है, जो पहले की तुलना में 6 घंटे अधिक है।
 

MacBook Air 13-inch powered by Apple Silicon

नए 13 इंच के मैकबुक प्रो को 2.8X तेज़ बताया गया है, जिसमें 5X तक तेज़ ग्राफिक्स और पिछली पीढ़ी की तुलना में 11X तेज मशीन लर्निंग है, जो इसे दुनिया का सबसे तेज कॉम्पैक्ट प्रो नोटबुक बनाता है। यह वीडियो ट्रांसकोडिंग और कंपाइलिंग कोड जैसे कार्यों में अच्छी परफॉर्मेंस देता है। बैटरी लाइफ वायरलेस वेब ब्राउज़िंग के लिए 17 घंटे और वीडियो प्लेबैक के लिए 20 घंटे तक है, जो पहले की तुलना में 10 घंटे अधिक है। मैक के लिए यह अब तक की सबसे लंबी बैटरी लाइफ है। Apple ने वीडियो कॉल या रिकॉर्डिंग ऑडियो के लिए स्टूडियो-क्वालिटी माइक्स का इस्तेमाल किया है। इसमें USB 4 के साथ दो थंडरबोल्ट पोर्ट हैं।
Advertisement
 

Mac Mini powered by Apple Silicon

नए मैक मिनी को पिछले वर्ज़न की तुलना में सीपीयू प्रदर्शन के मामले में 3X तेज़ कहा जा रहा है, जिसमें ग्राफिक्स प्रदर्शन में छह गुना तेज़ी और मशीन लर्निंग में 15 गुना वृद्धि हुई है। कहा जा रहा है कि यह वर्तमान टॉप-सेलिंग डेस्कटॉप पीसी के साइज़ का दसवां हिस्सा है और 5X तक तेज़ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.