32GB रैम और 320Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस दो Alienware गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जून 2021 15:44 IST
ख़ास बातें
  • Alienware x15 में 15.6 इंच की डिस्पले है
  • Alienware x17 R1 में 17.3 इंच की बड़े साइज की डिस्पले है
  • Alienware x15 में 87WHr की बैटरी और 240W का पावर एडेप्टर है

Alienware x15 R1 कंपनी का सबसे स्लिम गेमिंग लैपटॉप है।

Dell की सहायक कंपनी Alienware ने Alienware x15 R1 और Alienware x17 R1 नाम के नए गेमिंग लैपटॉप मॉडल्स से पर्दा उठाया है। ये नए लैपटॉप मॉडल काफी कॉम्पेक्ट बनावट के साथ उतारे गए हैं और इस सेग्मेंट में ये सबसे पतले लैपटॉप कहे जा सकते हैं। विशेष रूप से Alienware x15 को लेकर कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का सबसे पावरफुल sub-16mm का 15 इंच का गेमिंग लैपटॉप है। इसकी थिकनेस (मोटाई) 15.9mm है। इसकी मोटाई कुछ समय पहले लॉन्च हुए Razer Blade 15 Advanced के करीब है जो कि 15.8mm थिकनेस के साथ आता है। इन दोनों ही मॉडल्स में 11वीं जेनरेशन के इंटेल कोर एच-सीरीज के मोबाइल प्रोसेसर हैं। Alienware x17 में अतिरिक्त तौर पर एक वैकल्पिक Cherry MX मैकेनिकल कीबोर्ड दिया गया है जो कि पीसी-गेमर्स को एक अलग ही अनुभव देगा। 
 

Alienware x15 R1, Alienware x17 R1 price

Alienware x15 R1 की शुरुआती कीमत $1,999.99 (लगभग 1,45,800 रुपये) है जबकि Alienware x17 R1 की शुरुआती कीमत $2,099.99 (लगभग 1,53,100 रुपये) है। अभी कंपनी ने इसके उच्च रेंज वाले मॉडल्स की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने कहा है कि इन दोनों ही लैपटॉप मॉडल्स लिमिटेड कन्फिग्रेशन के साथ यूएस में 1 जून से उपलब्ध हैं। सभी कन्फिग्रेशन के साथ इनकी सेल 15 जून से शुरू होगी। वहीं भारत व अन्य मार्केट्स में इनकी कीमत व उपलब्धता के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। 
Advertisement
 

Alienware x15 R1 specifications

Alienware x15 R1 कंपनी का सबसे स्लिम गेमिंग लैपटॉप है। इसको इतना पतला बनाने के लिए कंपनी ने इसमें थर्मल टेक्नोलॉजी की मल्टीपल एडवांसमेंट का प्रयोग किया है। इसमें Alienware Cryo-Tech भी शामिल है जो कि दूसरे लैपटॉप्स की तुलना में 25 प्रतिशत तक थर्मल रसिस्टेंस देती है। इसके लिए इसमें थर्मल इंटरफेस मैटीरीयल प्रयोग किया गया है जिसे Element 31 कहा गया है। यह कंपनी की एक प्रोप्रीएट्री (संपदा) है जो कि गैलियम-सिलिकॉन लिक्विड मैटल मैटीरियल से बना है। यह सीपीयू और इसके थर्मल ऐलीमेंट्स के बीच में रखा जाता है जो कि उष्मा को छितरा करके फैला देता है और कोर टेम्परेचर को कम बनाए रखता है। 
लम्बे समय तक गेम प्ले को ध्यान में रखकर कंपनी ने इसमें अपनी HyperEfficient Voltage Regulation भी दी है जो कि परफॉर्मेंस को बढ़ा देती है। इसके अलावा इस मशीन में Smart Fan कंट्रोल टेक्नोलॉजी भी है जो कि आर्टीफिशल इंटेलिजेंस पर आधारित है। यह हर फैन को कोर सिस्टम पुर्जों में लगे सेंसर्स के अनुसार स्वतंत्र रूप से घूमने, धीमी गति करने और ठहरे रहने में मदद करती है।

इसके अलावा कंपनी ने Alienware x15 R1 को Legend 2.0 डिजाइन के साथ बनाया है जो कि “Dark Core” चेसीस के साथ आता है। स्क्रीन रिफ्लेक्शन को रोकने के लिए यह ब्लैक कीबोर्ड का प्रयोग करता है। इससे पहले यह Alienware m15 R5 और m15 R6 डिवाइसेज में भी देखने को मिला था। 
Advertisement

Alienware x15 में 15.6 इंच की डिस्पले है जिसमें 1080p रिजोल्यूशन/ 360Hz रिफ्रेश रेट अथवा 1440p रिजोल्यूशन/ 240Hz रिफ्रेश रेट का विकल्प है। आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए उपभोक्ता हार्डवेयर आधारित लो-ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी ComfortView Plus को भी ले सकते हैं। इसमें Intel Core i9-11900H तक का CPU है जिसे Nvidia GeForce RTX 3080 GPU के साथ पेअर किया गया है जिसमें 8 जीबी की समर्पित GDDR6 मैमरी है। इसमें 32 जीबी तक की DDR4 RAM है। लैपटॉप में 4टीबी तक का स्टोरेज स्पेस दिया गया है। 
इस गेमिंग लैपटॉप में 87WHr की बैटरी है जिसे 240W पावर एडेप्टर के साथ पेअर किया गया है। Alienware x15 R1 Windows Hello IR कन्फिग्रेशन के साथ भी आता है जिसमें बायोमिट्रिक लॉग इन के लिए कैमरा प्रयोग किया जा सकता है। इसमें USB Type-C और USB-A पोर्ट के साथ ही बंडल USB Type-C और इथरनेट एडेप्टर जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन भी दिए गए हैं। लैपटॉप का भार 2.27 किलोग्राम है और यह वेरिएंट के अनुसार सबसे ऊंची कन्फिग्रेशन में 2.36 किलोग्राम तक के भार में उपलब्ध है। 
Advertisement
 

Alienware x17 R1 specifications

Alienware x15 R1 की तरह ही Alienware x17 R1 में Element 31 जैसे थर्मल मैनेजमेंट फीचर हैं और HyperEfficient Voltage Regulation भी है। इसमें 17.3 इंच की बड़े साइज की डिस्पले है। यह 1080p रिजोल्यूशन/ 360Hz रिफ्रेश रेट अथवा 1440p रिजोल्य़ूशन/ 120Hz रिफ्रेश रेट विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसमें Intel Core i9-11980HK CPU है जिसे Nvidia GeForce RTX 3080 GPU (16GB GDDR6 मैमरी) के साथ पेअर किया गया है।
 

इसमें 64GB DDR4 RAM दी गई है। इस डिवाइस में भी 4टीबी तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। Alienware x17 R1 में वही कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं जो x15 R1 मॉडल में हैं। चूंकि यह एक बड़ी मशीन है इसलिए इसमें बिल्ट-इन इथरनेट पोर्ट भी दिया गया है। यह मोटाई और वजन में भी ज्यादा है। इसकी मोटाई 20.9mm है और इसका भार 3.02 किलोग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई7

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

256GB

ग्राफ़िक्स

Nvidia GeForce RTX 3060

वज़न

2.27 किलो
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

17.30-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई7

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

256GB

ग्राफ़िक्स

Nvidia GeForce RTX 3060

वज़न

3.02 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.