Xiaomi MIJIA वॉशिंग मशीन चाइल्ड सेफ्टी लॉक फीचर्स के साथ इस कीमत में लॉन्च

पिछले मॉडलों की तरह इस वॉशिंग मशीन को भी Mi होम ऐप से जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मार्च 2022 10:01 IST
ख़ास बातें
  • ‘MIJIA पल्सेटर वॉशिंग मशीन’ में चार ब्लेड वाली पल्‍सेटिंग मोटर लगी है
  • यह कपड़ों की देखभाल करते हुए उनके दाग-धब्‍बों को धोने में मदद करती है
  • यह कपड़ों के वजन का पता भी लगा सकती है

शाओमी ने दिसंबर में ‘MIJIA पल्सेटर वॉशिंग मशीन’ का एक्‍सक्‍लूसिव एडिशन लॉन्‍च किया था। यह 10 किलो कैपिसिटी की वॉशिंग मशीन थी।

टेक दिग्‍गज शाओमी (Xiaomi) चीन में कई साइज में वॉशिंग मशीन लॉन्‍च कर रही है। अब कंपनी ने ‘MIJIA पल्सेटर वॉशिंग मशीन' का नया वर्जन पेश किया है। शाओमी ने दिसंबर में ‘MIJIA पल्सेटर वॉशिंग मशीन' का एक्‍सक्‍लूसिव एडिशन लॉन्‍च किया था। यह 10 किलो कैपिसिटी की वॉशिंग मशीन थी। इस बार इसे 8 किलोग्राम कैपिसिटी के साथ लाया गया है। ‘MIJIA पल्सेटर वॉशिंग मशीन' के नए वर्जन में स्‍मार्ट वेट परसेप्‍शन के अलावा 10 तरह के वॉशिंग मोड्स और पानी के लेवल को एडजस्‍ट करने के लिए 8 लेवल दिए गए हैं।

‘MIJIA पल्सेटर वॉशिंग मशीन' में चार ब्लेड वाली पल्‍सेटिंग मोटर लगी होती है। यह कपड़ों की देखभाल करते हुए उनके दाग-धब्‍बों को धोने में मदद करती है। यह कपड़ों के वजन का पता लगा सकती है और उन्‍हें धोने में कितना पानी लगेगा, यह भी अनुमान लगा सकती है। किसी भी तरह के दुरुपयोग को रोकने के लिए इस वॉशिंग मशीन में सेफ्टी चाइल्ड लॉक भी लगाया जा सकता है।  

‘MIJIA पल्सेटर वॉशिंग मशीन' की चीन में कीमत 799 युआन (लगभग 9,645 रुपये) है। पिछले मॉडलों की तरह इ वॉशिंग मशीन को भी Mi होम ऐप से जोड़ा जा सकता है और स्मार्टफोन या वॉयस प्रॉम्प्ट से कंट्रोल किया जा सकता है। कपड़े धोने का समय निर्धारित कर सकते है और ऐप के जरिए अलग-अलग मोड चुने जा सकते हैं। 

कंपनी ने पिछले साल Mijia Washing Machine Mini भी लॉन्च की थी। यह वॉशिंग मशीन पोर्टेबल डिज़ाइन के साथ आती है। इसका साइज़ काफी हद तक होम प्रिंटर के समान है। शाओमी द्वारा लॉन्च की गई यह अब तक की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन है। पिछले साल जब इस वॉशिंग मशीन को लॉन्‍च किया गया था, तब कंपनी का मानना था कि यह मिनी वॉशिंग मशीन अकेले रहने वाले युवाओं या उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जिनके घर में छोटे बच्चे हैं। 
Advertisement

यह 16 तरह के खास वॉशिंग या केयर मोड्स के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें 90 डिग्री सेल्सियस तक हाई टेंप्रेचर स्टीमिंग का फीचर भी मिलता है, जो कपड़ों के दाग निकालने में मदद करता है। चीन में इसे उस वक्‍त लगभग 12,600 रुपये में उतारा गया था। उस हिसाब से अब लॉन्‍च की गई 8 किलोग्राम कैपिस‍िटी वाली ‘MIJIA पल्सेटर वॉशिंग मशीन' भी बेहतर ऑप्‍शन बन सकती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.