शाओमी के नए प्रोडक्ट की कीमत है 249 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2015 16:17 IST
शाओमी इंडिया ने अपना एमआई यूएसबी फैन 249 रुपये में लॉन्च किया है। शाओमी के इस एक्सेसरी प्रोडक्ट की बिक्री मंगलवार दोपहर दो बजे शुरू हो गई। इस डिवाइस को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर (mi.com/in) से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने एमआई यूएसबी फैन को लॉन्च करने की जानकारी ट्वीट के जरिए दी।

एमआई यूएसबी फैन को शाओमी के लाइफस्टाइल आइटम सेक्शन में बेचे जाने की संभावना है। ऐसा ही शाओमी एलईडी लाइट के साथ देखने को मिला था जिसे जून महीने में 199 रुपये में पेश किया गया था। इच्छुक खरीददार जान लें कि 500 रुपये से कम के सामान के लिए एमआई डॉट कॉम पर 50 रुपये का शिपिंग चार्ज लगता है।

एमआई यूएसबी फैन एक फ्लेक्सिबल फ्रेम के साथ आता है और साथ में मौजूद होगा एक यूएसबी पोर्ट। इस फैन को यूएसबी चार्जर, कंप्यूटर के यूएसबी पोर्ट और यूएसबी पोर्ट के जरिए पावर बैंक के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसे शाओमी के पावर बैंक के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

शाओमी ने जानकारी दी है कि 5000 एमएएच की बैटरी के साथ कनेक्ट करने पर एमआई यूएसबी फैन लगातार 20 घंटे तक चलेगा। वहीं, 10400 एमएएच के पावरबैंक के साथ 38 घंटे और 16000 एमएएच के साथ 62 घंटे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.