टेसला मॉडल 3 इलेक्ट्रिक स्मार्टकार की तीन दिन में करीब 2.8 लाख बुकिंग

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2016 12:41 IST
सुर्खियों में छाई इलेक्ट्रिक कार के सबसे सस्ते वेरिएंट टेसला मॉडल 3 के लिए कंपनी को महज तीन दिनों में ही 276,00 प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। टेसला के संस्थापक ईलॉन मस्क ने सोमवार को यह जानकारी दी। टेसला द्वारा सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार वेरिएंट मॉडल 3 को बड़े बाजारों में उपलब्ध कराने की घोषणा के बाद कंपनी को इतनी तेजी से ऑर्डर मिले हैं।

टेसला मॉडल 3 की प्री-ऑर्डर बुकिंग के बीच मस्क ने ट्वीट किया, ''शनिवार तक मॉडल 3 कार के लिए 276,000 ऑर्डर मिल चुके हैं। ''

टेसला की मॉडल 3 कार के लिए उम्मीद से कहीं ज्यादा तेज ऑर्डर मिल रहे हैं। टेसला ने पिछले हफ्ते एक इवेंट में घोषणा की थी इसकी कीमत 35,000 डॉलर (करीब 23 लाख रुपये) से शुरू होगी। हालांकि मॉडल 3 को 2017 में उपलब्ध कराया जाएगा। 

( यह भी पढ़ें: टेसला मॉडल 3 इलेक्ट्रिक स्मार्टकार भारत में भी मिलेगी )

गुरुवार को टेसला मोटर्स के संस्थापक ईलॉन मस्क ने ट्वीट कर इस कार के भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि टेसला मॉडल 3 की प्री-ऑर्डर वेबपेज में कई और देशों को जोड़ा गया है। इसमें भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, न्यूजीलैंड और आयरलैंड शामिल हैं।  आपको बता दें कि कंपनी अपनी कारों का निर्माण अमेरिका में करती है, ऐसे में भारत में इसकी कीमत और ज्यादा हो सकती है। और भारत में निर्यात की गई गाड़ियों पर करीब 125 फीसदी कर भी तो लगता है।
Advertisement

टेसला मॉडल 3 कार की प्री-ऑर्डर बुकिंग 1000 डॉलर (करीब 66,000 रुपये) देकर कर सकते हैं। इस राशि की भुगतान करने के लिए आपको क्रेडिट कार्ड की ज़रूरत पड़ेगी। अच्छी बात यह है कि अगर आप अपना ऑर्डर रद्द करते हैं तो भुगतान राशि वापस मिल जाएगी। इस फॉर्म को भरने पर आपको कंपनी की प्रीमियम सेडान मॉडल एस को टेस्ट ड्राइव करने का मौका भी मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Cars, Elon Musk, Model 3, Model S, Model X, Tesla, Tesla Model 3

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.