Raksha Bandhan Gift Ideas: कुछ ऐसे गैजेट्स जो नहीं पड़ेंगे आपकी जेब पर भारी

यदि आप भी इस रक्षा बंधन अपने भाई-बहन को कुछ अनोखा गिफ्ट करने की सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना आपकी जेब ढीली करें आपके भाई-बहन के चेहरे पर बड़ी की मुस्कुराहट लेकर आ जाएंगे।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 31 जुलाई 2020 16:30 IST
ख़ास बातें
  • Honor Band 5 रखेगा आपकी सेहत पर निगरानी
  • Fire TV Stick बनेगा कोरोना संकट में मनोरंजन का सहारा
  • रक्षाबंधन में बेहद पसंद आएंगे आपके भाई-बहन के ये गिफ्ट्स
रक्षाबंधन का त्यौहार इस साल 3 अगस्त को मनाया जाएगा, लेकिन इस साल का रक्षा बंधन थोड़ा अलग है। कोरोना वायरस संकट ने हमारी लाइफस्टाइल को काफी हद तक बदल दिया है, हर कोई अपने घर तक सीमित है। ऐसे में जो भाई बहन काम के चलते एक-दूसरे से अलग हैं, वो ऑनलाइन माध्यम से इस इस बार रक्षा बंधन मनाने पर मजबूर है। खैर भले ही कोरोना संकट के कारण त्यौहार की धूम कम पड़ी हो, लेकिन कोई भी संकट भाई-बहन के प्यार को कम नहीं कर सकता। यदि आप भी इस रक्षा बंधन अपने भाई-बहन को कुछ अनोखा गिफ्ट करने की सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना आपकी जेब ढीली करें आपके भाई-बहन के चेहरे पर बड़ी की मुस्कुराहट लेकर आ जाएंगे।
 

1. Boat Airdopes 441


यदि आपके भाई या फिर बहन को म्यूज़िक सुनने का शौक है, तो आप उन्हें हाल ही में लॉन्च हुए Boat Airdopes 441 गिफ्ट कर सकते हैं। इसकी कीमत 2,499 रुपये है, खरीद के बाद आपको इन पर 1 साल की तरह वॉरंटी भी मिलेगी। यदि वह डांस व वर्कआउट करते हुए म्यूज़िक सुनने का शौक रखते हैं, तो यह हैवी बेस के साथ यह ईयरफोन उन्हें बेहतरीन अनुभव प्रदान करने वाला है। स्पेसफिकेशन की बात करें, तो यह वाटर रसिस्टेंट IPX7 रेटेड हैं, इसके अलावा इसमें आपको 5 कलर ऑप्शन भी मिल जाएगा।
Advertisement

खरीदने के लिए यहां करें, क्लिक।  
 

2. Kindle Paperwhite (10th gen)

Kindle Paperwhite (10th Gen) की कीमत 7,999 रुपयेहै। यदि आपकी बहन को पढञने का शौक है, तो यह उनके लिए काफी मूल्यवान गिफ्त साबित होगा। किंडल पेपरव्हाइट वाटर रसिस्टेंस के साथ आता है, और इसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन भी महंगे विकल्प जैसा ही है। इसमें  आपको 8 जीबी स्टोरेज और वाई-फाई जैसी सुविधा प्राप्त होगी।
Advertisement

खरीदने के लिए यहां करें, क्लिक।  
 

3. Honor Band 5


कोरोना वायरस महामारी ने हम सभी को घर में बंद कर दिया है, ऐसे में हमारी फिज़िकल एक्टिविज़ थम-सी गई हैं। तो ऐसे में आपने बाई-बहन की सेहत का ध्यान रखने के लिए आप उन्हें Honor Band 5 गिफ्ट कर सकते हैं, जिसकी कीमत में हाल ही में कटौती भी हुई है। ऐसे में यह न केवल आपके भाई व बहन की सेहत का ध्यान रखेगा बल्कि आपकी जेब को भी हल्का होने से रोकेगा। इस बैंड की कीमत महज 2,199 रुपये है।  
Advertisement

खरीदने के लिए यहां करें, क्लिक।  
Advertisement
 

4. Saregama Carvaan Mini 2.0

Saregama Carvaan Mini 2.0 प्रीलोडेड 351 सदाबहार हिंदी गानों के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,999 रुपये है। यदि आपके भाई-बहन को पुराने गाने सुनने की शौक है, जो यह विकल्प भी आपके काम आ सकता है। खास बात यह भी है कि इसमें आपको 8 कलर ऑप्शन भी मिलते हैं, तो आप अपनी बहन व भाई के पसंदीदा कलर में सारेगामा कारवां मिनी 2.0 को खरीद सकते हैं।

खरीदने के लिए यहां करें, क्लिक।  
Advertisement
 

5. Mubi Subscription


कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण थिएटर्स बंद पड़े हैं, ऐसे में लोगों के मनोरंजन का केवल एक ही सहारा बचा है वो है ओटीटी प्लेटफॉर्म। हालांकि, अगर आप ओटीटी से अलग मनोरंजन सर्विस का रूख करना चाहते हैं कि Mubi सब्सक्रिप्शन बेहतरीन चुनाव हो सकता है। इसमें आपको मासिक 499 रुपये की कीमत में क्लासिक बॉलीवुड फिल्मों का जबरदस्त रेंज देखने को मिलेगी। इसे आप ऑनलाइन स्ट्रीम करके भी देख सकते हैं और ऑफलाइन भी। यदि आपके बाई-बहन बॉलीवुड फिल्मों के दीवाने हैं, तो यह उनके परफेक्ट गिफ्ट साबित हो सकता है।

खरीदने के लिए यहां करें, क्लिक।  
 

6. Fire TV Stick (with Alexa Voice Remote)

यदि आपके भाई-बहन Netflix, Prime Video, Hotstar और YouTube पर फिल्में व शो देखने के आदि हैं, तो आप उन्हें Fire TV Stick भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह स्टिक रेगुलर टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल देती है, जिस पर आप ऑनलाइन स्ट्रीम के जरिए कॉन्टेंट देख सकते हैं। जब तक भारत में थिएटर्स का ताला नहीं खुलता तब तक ऑनलाइन बिंज लवर्स के लिए ये विकल्प बेस्ट है। इसकी कीमत 3,999 रुपये है।

खरीदने के लिए यहां करें, क्लिक। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.