Mi Neckband Bluetooth Earphones भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Mi Neckband Bluetooth Earphones को भारत में Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया है। जानें मी नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन की कीमत और खासियतें।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जुलाई 2019 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Mi Neckband Bluetooth Earphones की बिक्री 23 जुलाई से
  • मी नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफ़ोन देता है 8 घंटे की बैटरी लाइफ
  • Mi Rechargeable LED Lamp की कीमत 1,499 रुपये

Mi Neckband Bluetooth Earphones भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Mi Neckband Bluetooth Earphones को भारत में Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया है। Xiaomi के नए इन-ईयर हेडफोन में माइक्रो-आर्क कॉलर डिज़ाइन है और यह ब्लूटूथ वर्जन 5.0 कनेक्टिविटी से लैस है। शाओमी का दावा है कि मी नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफ़ोन को एक बार चार्ज करने पर यह आठ घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। हेडफोन ट्राई-बैंड इक्विलाइजेशन और डायनामिक बास से लैस है। मी नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन के साथ शाओमी ने मी रीचार्जेबल एलईडी लैंप की कीमत की भी घोषणा कर दी है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लैंप की क्राउडफंडिंग भी 12 बजे से शुरू हो गई है।

मी नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन की भारत में बिक्री 23 जुलाई से शुरू होगी और इसकी कीमत 1599 रुपये तय की गई है। ईयरफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर होगी। जैसा कि हमने आपको बताया मी नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन माइक्रो-आर्क कॉलर डिज़ाइन के साथ आएगा। शाओमी का दावा है कि ईयरफोन को स्किन फ्रैंडली रबर मैटेरियल से बनाया गया है जो एंटी-स्लिप और फ्लेक्सिबल है। बता दें कि शाओमी ब्रांड के इस नए ईयरफोन का वज़न 13.6 ग्राम है।
Advertisement

मी नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन में नेविगेट, कॉल लेने और म्यूजिक प्ले करने के लिए वॉयस कमांड फीचर की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, आप अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल किए गए वॉयस असिस्टेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो मी नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन में HFP, A2DP, HSP और AVRCP प्रोटोकॉल सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ वर्जन 5.0 मिलेगा। हेडफोन 10 मीटर की रेंज के साथ आते हैं।

मी नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन में 120 एमएएच की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर आठ घंटे तक चलती है। इतना ही नहीं, बैटरी 260 घंटे का स्टैंडबाय टाइम भी देती है। इसके अलावा, हेडफोन की बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने में दो घंटे लगते हैं। मी नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन के अलावा शाओमी ने मी रीचार्जेबल एलईडी लैंप की कीमत से भी पर्दा उठा दिया है। एलईडी लैंप की कीमत 1,499 रुपये तय की गई है लेकिन क्राउडफंडिंग के दौरान इसे 1,299 रुपये में बेचा जाएगा। लैंप के लिए क्राउडफंडिंग दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.