Mi LED Smart Bulb भारत में क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध, जानें कीमत

Mi LED Smart Bulb: मी एलईडी स्मार्ट बल्ब क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जानें इसके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2019 12:56 IST
ख़ास बातें
  • Mi LED Smart Bulb की क्राउडफंडिंग दोपहर 12 बजे से शुरू
  • गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आएगा Mi LED Smart Bulb
  • Mi LED Smart Bulb को लेकर दावा किया गया है कि यह 11 साल तक चलेगा

Mi LED Smart Bulb भारत में क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध, जानें कीमत

Mi LED Smart Bulb को भारत में इस सप्ताह के शुरुआत में लॉन्च किया गया था और अब दोपहर 12 बजे से मी एलईडी स्मार्ट बल्ब क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। क्राउडफंडिंग से Mi LED Smart Bulb की भारत में कीमत के बारे में भी पता चल गया है। इस स्मार्ट बल्ब को मी होम ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा, इतना ही नहीं यह अमेज़न एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट और गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) को सपोर्ट करता है। मी एलईडी स्मार्ट बल्ब (Mi LED Smart Bulb) को लेकर ऐसा दावा भी किया गया है कि यह 11 साल तक चलेगा। बता दें कि मी एलईडी स्मार्ट बल्ब 1.6 करोड़ कलर्स को सपोर्ट करता है। शाओमी (Xiaomi) ने स्मार्ट बल्ब के अलावा रेडमी वाई3 (Redmi Y3) और रेडमी 7 (Redmi 7) स्मार्टफोन को भी भारत में लॉन्च किया था।
 

Mi LED Smart Bulb की भारत में कीमत

भारत में अगले 10 दिनों तक शुरुआती 4,000 ऑर्डर के लिए मी एलईडी स्मार्ट बल्ब की कीमत 999 रुपये तय की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 4,000 यूनिट के बाद Mi LED Smart Bulb को 1,299 रुपये में बेचा जाएगा, इस बात का संकेत लिस्टिंग पेज़ से मिला है। इन ऑर्डर की डिलीवरी 20 मई से शुरू होगी।
 

Mi LED Smart Bulb फीचर्स

मी एलईडी स्मार्ट बल्ब को लेकर दावा किया गया है कि यह 11 साल तक चलेगा, साथ ही यह 1.6 करोड़ कलर्स को सपोर्ट करता है। शाओमी ने बताया कि स्मार्ट बल्ब एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आएगा। एलईडी स्मार्ट बल्ब (Mi LED Smart Bulb) को इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को किसी हब या फिर ब्रिज की आवश्यकता नहीं होगी। मी होम ऐप के जरिए यूज़र बल्ब को ऑन और ऑफ, शेड्यूल सेट करना, ब्राइटनेस बदलना और कलर बदलना आदि काम कर पाएंगे।

कुछ समय पूर्व शाओमी (Xiaomi) ने भारत में अपनी क्राउडफंडिंग साइट पर Mi Men Sports Shoes 2 को भी लिस्ट किया था। शाओमी ने 5,000 यूनिट का लक्ष्य सेट किया था और यह लक्ष्य जल्द पूरा हो गया और कंपनी को 15,514 सपोर्टर भी मिल गए थे। इन शूज़ को 5-इन-1 यूनि-मोल्डिंग तकनीक से तैयार किया गया है। इन स्पोर्ट्स शूज़ को बनाने में पांच अलग-अलग मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है जिस वजह से यह जूते शॉक प्रूफ, ड्यूरेबल और स्लिप-रेसिसटेंट हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.