Meizu ने लॉन्च की बड़ी सीलिंग LED लाइट, स्मार्टफोन से हो सकती है कंट्रोल

नॉन-स्मार्ट वेरिएंट में केवल एक 30cm मॉडल ही पेश किया है, जिसकी कीमत 499 CNY (लगभग 5,684 रुपये) है। वहीं, दूसरी ओर स्मार्ट वेरिएंट में कंपनी ने 40cm और 50cm दो मॉडल पेश किए हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 799 CNY (लगभग 9,111 रुपये) और 999 CNY (लगभग 11,443 रुपये) है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 जून 2021 18:44 IST
ख़ास बातें
  • Meizu Lipro LED Smart Ceiling Light केवल 2cm मोटी है
  • मीज़ू लिप्रो एलईडी स्मार्ट सीलिंग लाइट की सेल 1 जून से शुरू हो गई है
  • Meizu ने इसकी अंतरराष्ट्रीय लॉन्च संबंधी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी ह
Meizu कंपनी ने Meizu Smart Life कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी नई Lipro LED Smart Ceiling लाइट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इस सीलिंग लाइट को नॉन स्मार्ट और स्मार्ट दोनों ही वेरिएंट में पेश किया है। हालांकि, नॉन-स्मार्ट लाइट में आपको एक वेरिएंट मिलेगा जबकि स्मार्ट वेरिएंट के तौर पर दो मॉडल्स को पेश किया गया है। यह सीलिंग लाइट इंस्टॉल करने में बेहद ही आसान है। स्मार्ट लिप्रो एलईडी सीलिंग लाइट के अलावा, कंपनी ने इस कॉन्फ्रेंस के दौरान Meizu Watch को भी लॉन्च किया है।

Meizu ने Meizu Smart Life कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स की लिस्ट वीबो पर साझा की है, जिसमें Lipro LED Smart Ceiling लाइट भी शामिल है। Lipro LED Smart Ceiling लाइट को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है, नॉन स्मार्ट और स्मार्ट। जैसे कि हमने बताया नॉन-स्मार्ट वेरिएंट में कंपनी ने केवल एक 30cm मॉडल ही पेश किया है, जिसकी कीमत 499 CNY (लगभग 5,684 रुपये) है। वहीं, दूसरी ओर स्मार्ट वेरिएंट में कंपनी ने 40cm और 50cm दो मॉडल पेश किए हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 799 CNY (लगभग 9,111 रुपये) और 999 CNY (लगभग 11,443 रुपये) है। चीन में इसकी सेल 1 जून से शुरू हो चुकी है। फिलहाल Meizu ने इसकी अंतरराष्ट्रीय लॉन्च संबंधी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

Meizu Lipro LED Smart Ceiling लाइट केवल 2cm मोटी है, जो कि इंस्टॉल करने में काफी आसान है। कॉम्पैक्ट बिल्ड सुनिश्चित करता है कि लाइट आसानी से सीलिंग के साथ इंटीग्रेड हो जाए। वहीं, लाइट का डिजाइन यह सुनिश्चित करता है कि रोशनी समान रूप से आसपास की जगह फैले, जिससे वे अधिक यूनिफॉर्म और सॉफ्ट रहे। यह लाइट Ra97 हाई कलर रेंडरिंग लाइट सोर्स के साथ आती है, जो कि सोर्स से ब्लू पीक को कम कर कूल आउटलुक प्रदान करता है।

इन सब के अलावा, इस सीलिंग लाइट में ऐसा स्टक्चर दिया गया है, जो कि उड़ने वाले कीड़ों को मार गिराता है। इस लाइट को Huawei HiLink app और Tmall Genie के साथ पेयर किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.