चाइनीज कंपनी Lifan ने लॉन्च किया दमदार मॉडर्न फीचर्स से लैस KPV160 ADV स्कूटर, जानें कीमत

KPV150 स्कूटर में कई ऑफरोड फीचर्स भी दिए गए है जिनमें इसकी विंडशील्ड और रग्ड पैनल शामिल है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जनवरी 2022 16:40 IST
ख़ास बातें
  • स्कूटर काफी शानदार है और एक स्टाइलिश मोटरसाइकिल जैसा दिखता है।
  • Lifan KPV150 केवल चीन के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
  • यह 4 कलर वेरिएंट्स- येलो, व्हाइट, ब्लू और ग्रे में आता है।

यह स्कूटर मॉडर्न फीचर्स के साथ आता है जिसमें एक यूएसबी पोर्ट और 12V का चार्जिंग पोर्ट है।

चाइनीज कंपनी Lifan ने अपना नया स्कूटर Lifan KPV160 ADV लॉन्च किया है। यह देखने में काफी शानदार है और बिल्कुल एक स्टाइलिश मोटरसाइकिल जैसा दिखता है। यह केवल चीन में उपलब्ध है और कई मकेनिकल और एक्सेसरी अपग्रेड्स के साथ आता है। इसमें एलयूमिनियम एलॉय व्हील दिए गए हैं। स्कूटर में कई मॉडर्न फीचर्स भी आते हैं जिनमें यूएसबी पोर्ट भी शामिल है। कंपनी ने इसे चार कलर वेरिएंट्स में उतारा है।

Gizmochina में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, Lifan KPV160 ADV की कीमत 15,280 युआन (लगभग 1,78000 रुपये है)। यह फिलहाल केवल चीन में उपलब्ध है। इसमें कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। इसके पहिए एल्यूमिनियम एलॉय से बने हैं। स्कूटर ट्यूबलेस टायर्स के साथ आता है और इसमें नया टेल रैक डिजाइन है। स्कूटर का सस्पेंशन सिस्टम काफी बेहतर है जिसमें 37 मिमी का यूएसडी फॉर्क दिया गया है जो स्कूटर की फ्रंट साइड में स्थित है। इसके अलावा रियर में भी मोनो शॉक दिया गया है। 

KPV150 में कई ऑफरोड फीचर्स भी दिए गए है जिनमें इसकी विंडशील्ड और रग्ड पैनल शामिल है। व्हीकल में एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है। यह मॉडर्न फीचर्स के साथ आता है जिसमें एक यूएसबी पोर्ट और 12V का चार्जिंग पोर्ट है। कंपनी ने इसमें इंजन कटऑफ बटन के साथ साथ एडजस्टेबल हैंडलबार जैसी सुविधाएं भी दी हैं। इन सभी फीचर्स को मिलाकर यह एक शानदार मोटरबाइक साबित होती है। पावर के लिए स्कूटर में 149.3cc का सिंगल सिलेंडर है और यह एक लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आता है। इसमें 180 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस और मोटे डुअल स्पोर्ट टायर हैं। कुल मिलाकर यह एक ऐसा व्हीकल है जो ऑफरोड और ऑनरोड दोनों ही तरह से एकदम फिट है।  

Lifan KPV150 चीन के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। अभी कंपनी की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है कि इसकी उपलब्धता दूसरे देशों में भी हो पाएगी या नहीं। यह 4 कलर वेरिएंट्स में आता है जिनमें येलो, व्हाइट, ब्लू और ग्रे शामिल हैं। इसलिए ग्राहकों को कलर के लिए भी कई ऑप्शन मिल जाते हैं। इसकी फीचर्स को देखते हुए यह एक दमदार व्हीकल साबित होता है, लेकिन देखना होगा कि यह मार्केट में पहले से मौजूद व्हीकल्स के साथ कितना मुकाबला कर पाता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.