Faraday Future ने लॉन्च की 608 किमी रेंज वाली सुपर लग्जरी FF 91 EV का प्री-प्रोडक्शन मॉडल!

फैराडे फ्यूचर ने कहा है कि FF 91 प्रोडक्शन इंटेंट वर्जन में कई सारे प्रोडक्शन स्पेसिफिक कम्पोनेंट दिए गए हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2022 20:28 IST
ख़ास बातें
  • व्हीकल के इंटीरियर में मल्टीपल डिस्प्ले सपोर्ट है।
  • इसके अलावा इंटीरियर में जीरो ग्रेविटी सीट दी गई हैं।
  • व्हीकल में ट्राई-मोटर के साथ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है।

इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में 130kWh बैटरी दी गई है।

Photo Credit: YouTube/Faraday Future

Faraday Future ने अपने पहले प्रोडक्ट इंटेंट FF 91 को पेश किया है। कंपनी की ओर से यह एक लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (luxury EV) होगा। फैराडे ने कहा है कि इस साल के अंत तक इसका कमर्शिअल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसके प्री-प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठाया है। यह 2017 में घोषित किए गए इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर मॉडल से मेल खाता है। हालांकि, 2018 से अब तक कंपनी इसकी प्रोडक्शन टाइमलाइन को पूरा नहीं कर सकी है। 

फैराडे फ्यूचर ने FF 91 प्रोडक्शन इंटेंट के लॉन्च को अपने यू-ट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीम किया। कंपनी ने कहा है कि FF 91 प्रोडक्शन इंटेंट वर्जन में कई सारे प्रोडक्शन स्पेसिफिक कम्पोनेंट दिए गए हैं और कई यूनिट आने वाले कुछ महीनों में टेस्टिंग के लिए बनाए जाएंगे। इसका अर्थ है कि फाइनल प्रोडक्ट में जो कम्पोनेंट इस्तेमाल होने हैं, वह इस इंटेंट वर्जन में भी हैं। इसी तरह के कई और वर्जन कंपनी जल्द पेश कर सकती है। इसके माध्यम से फाइनल प्रोडक्ट लॉन्च होने तक कंपनी EV के सभी पार्ट्स को टेस्ट कर लेगी। फ्यूचर फैराडे का कहना है कि FF 91 का कमर्शिअल प्रोडक्शन साल की तीसरी तिमाही में शुरू हो जाने की उम्मीद की जा रही है। 

कंपनी के अनुसार FF 91 वेरिएबल प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर पर चलती है जिसकी ड्राइविंग रेंज 608 किमी बताई गई है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में 130kWh बैटरी दी गई है। व्हीकल में ट्राई-मोटर के साथ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है जिसमें रियर टॉर्क वेक्टर मिलता है और 783kW की कम्बाइंड आउटपुट मिलती है। इन सभी फीचर्स की मदद से यह EV 0 से 96 किमी प्रति घंटे की स्पीड 2.39 सेकेंड में पकड़ लेती है।

व्हीकल के इंटीरियर में मल्टीपल डिस्प्ले सपोर्ट है और व्यूइंग लेंथ 100 इंच के लगभग है। इसके अलावा इंटीरियर में जीरो ग्रेविटी सीट दी गई हैं और सुपरफास्ट इंटरनेट कनेक्शन है। अधिक आरामदायक सफर के लिए रियर सीट एरिया अलग से बड़ा कर दिया गया है। Faraday Future ने अपने FF 91 इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए दावा किया है कि यह कस्टमर की उम्मीदों को एक नए आयाम पर ले जाएगी। इसमें पैसेंजर और ड्राइवर दोनों को लग्जरी व्हीकल का एक अलग अनुभव मिलने वाला है। कंपनी ने इंटेंट प्रोडक्ट के लॉन्च इवेंट पर जोर देकर कहा कि FF 91 अपने आप में पहला असली लग्जरी ईवी होगा। इवेंट को कंपनी की कैलिफोर्निया स्थित हेनफोर्ड प्रोडक्शन फैसिलिटी में आयोजित किया गया था। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.