Bajaj Auto अपना पहला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर ऑटोरिक्शा 2023 की शुरुआत में करेगी लॉन्च!

Bajaj के हाल ही के जारी किए गए डेटा से पता चलता है कि भारत के पारंपरिक थ्रीव्हीलर मार्केट में कंपनी का मार्केट शेयर 62 प्रतिशत है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 फरवरी 2022 14:38 IST
ख़ास बातें
  • Bajaj Electric Auto Rikshaw पर पिछले काफी समय से काम चल रहा है।
  • ग्लोबल लेवल पर कंपनी कई देशों में Auto Rikshaw सेगमेंट में अग्रणी है।
  • Bajaj Electric Auto Rikshaw है डेवलेपमेंट की आखिरी स्टेज पर।

Photo Credit: Bajaj Auto

Bajaj का थ्री-व्हीलर ऑटोरिक्शा अगले साल की शुरुआत में भारत की सड़कों पर दौड़ता हुआ दिख सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर, मोटरसाइकिल और फोर-व्हीलर के बाद अब कंपनियां थ्रीव्हीलर्स के सेगमेंट में भी EV लाने की तैयारियों में जुट गई हैं। Bajaj Auto ने घोषणा की है कि 2023 की पहली तिमाही में वह अपना पहला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर ऑटोरिक्शा (Electric Three Wheeler Auto Rikshaw) लॉन्च कर सकती है। यह इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा कई मॉडल्स में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने कहा है कि वह कम पैसेंजर वाला ऑटोरिक्शा, अधिक पैसेंजर वाला ऑटोरिक्शा और कार्गो टाइप ऑटोरिक्शा का एक लाइनअप लाने की तैयारी में है। लेकिन सबसे पहले शुरुआत थोड़े पैसेंजर वाले ऑटोरिक्शा से करने की बात कही गई है। 

Bajaj Electric Auto Rikshaw पर पिछले काफी समय से काम चल रहा है। कंपनी इसके लिए कई सालों से ट्रायल कर रही है। खबरों की मानें तो कोरोना महामारी (COVID-19) शुरू होने से पहले कंपनी इसे लॉन्च करने की तैयारी में थी लेकिन महामारी के बाद कंपनी के ऑपरेशन्स धीमे हुए और प्रोजेक्ट में अधिक समय लगा। अब कंपनी इस थ्रीव्हीलर की डेवलपमेंट की फाइनल स्टेज की ओर बढ़ रही है। बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का कहना है कि वह 2022 के अंत तक इस इलेक्ट्रिक थ्रीव्हीलर (Electric Three Wheeler) के लिए सभी तरह के अप्रूवल ले चुकी होगी और 2023 की शुरुआत में ईवी को सड़कों पर उतार देगी। 

Bajaj के हाल ही के जारी किए गए डेटा से पता चलता है कि भारत के पारंपरिक थ्रीव्हीलर मार्केट में कंपनी का मार्केट शेयर 62 प्रतिशत है। ग्लोबल लेवल पर भी कंपनी कई देशों में इस सेगमेंट में अग्रणी है जहां का ट्रांसपोर्ट सिस्टम ज्यादातर थ्रीव्हीलर पर निर्भर करता है। इसके अलावा कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कारों (Electric Cars) में फिक्स्ड बैटरी टेक्नोलॉजी लाने पर जोर दे रही है। कंपनी का कहना है कि स्वैपेबल बैटरी वर्तमान समय में कारगर नहीं हो सकती है। हालांकि, कुछ समय बाद कंपनी स्वैपेबल बैटरी सिस्टम पर ही स्विच करने की बात कह रही है।  

भारत में कमर्शियल सेगमेंट में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की बात करें तो Euler Motors ने हाल ही में अपना कार्गो थ्री-व्हीलर HiLoad EV लॉन्च किया था। कंपनी के अनुसार, यह भारत का सबसे अधिक पेलोड कैपिसिटी वाला कार्गो ई-व्हीकल है। इस इलेक्ट्रिक थ्रीव्हीलर में 12.4 kWh की बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर की रेंज देता है। EV का खास फीचर इसकी IP67 सर्टिफाइड बैटरी है जिससे यह जलभराव जैसी स्थिति में भी चल सकता है। व्हीकल में 200mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसकी मोटर 88.55Nm टॉर्क और 10.96kW की पावर जेनरेट करती है जो इसे एक पावरफुल इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर (Electric Cargo Three Wheeler) बनाती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.