Sony Xperia 5 Plus (Xperia 1.1) हो सकता है पांच बैक कैमरों वाला स्मार्टफोन

Sony Xperia 5 Plus फ्लैगशिप में पांच बैक कैमरों (पैंटा-कैमरा) का सेटअप होगा। इसमें ToF, पैरिस्कोप और अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा लेंस भी शामिल होंगे। यह फोन 24 फरवरी को बार्सिलोना में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 31 जनवरी 2020 16:46 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia 5 Plus को कंपनी Xperia 1.1 के नाम से भी लॉन्च कर सकती है
  • इस एक्सपीरिया फोन के बैक में पांच कैमरा होंगे
  • एक्सपीरिया 5 प्लस में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जा सकता है

Sony Xperia 5 Plus को 24 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस, बार्सिलोना में पेश किया जा सकता है

Sony अगले महीने 24 फरवरी को बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एक इवेंट आयोजित करने जा रही है। खबर है कि इस इवेंट में कंपनी अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xperia 5 Plus पेश कर सकती है। इस फोन को Xperia 1.1 का नाम भी दिया जा रहा है। अब ताज़ी रिपोर्ट के मुताबिक, एक जापानी पब्लिकेशन ने दावा किया है कि यह आगामी फोन डुअल-फ्रंट स्टीरियो स्पीकर और कुल पांच बैक कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है। इस पैंटा रियर कैमरा सेटअप में एक लेंस पैरिस्कोप यूनिट होगा।

Android Next की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनी एक्सपीरिया 5 प्लस या एक्सपीरिया 1.1 के बैक में पांच कैमरों का सेटअप होगा। खबर है कि इस कैमरा सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा, जिसका सेंसर साइज 1/1.5-इंच होगा। इसके अलावा इसमें 1/1.7-इंच सेंसर साइज वाला 64-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। तीसरा कैमरा सेंसर 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा लेंस होगा, जिसका सेंसर साइज 1/3.4-इंच होगा। चौथा कैमरा 2-मेगापिक्सल का टाइम-ऑफ-फ्लाइट लेंस और पांचवा ओआईएस के साथ आने वाला पैरिस्कोप लेंस होगा।
 


फोन के लीक हुए नए रेंडर में इसका बैक कैमरा साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसमें तीन बड़े कैमरा सेंसर और दो छोटे कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा आगामी सोनी एक्सपीरिया 5 प्लस फ्लैगशिप (एक्सपीरिया 1.1) में 6.6-इंच की ओएलईडी डिस्प्ले दी जा सकती है।
Advertisement


खबर है कि कंपनी इस फ्लैगशिप को क्वॉलकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 865 चिपसेट और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि यह फिलहाल अंदाजा ही है और इसकी असल स्पेसिफिकेशन क्या होगी इसके लिए हमें  Sony के MWC इवेंट का इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony, Sony Xperia 5 Plus, Sony Mobile, Sony Xperia Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  12. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  2. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  3. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  4. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  7. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.