Samsung Galaxy Z Flip 7 FE भारत में 4,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Samsung का कहना है कि जो ग्राहक Galaxy Z Flip 7 FE को 12 जुलाई से पहले प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें 256GB वेरिएंट 128GB वेरिएंट वाली कीमत पर मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जुलाई 2025 20:29 IST
ख़ास बातें
  • इसमें है 6.7-इंच फोल्डिंग डिस्प्ले और 3.4-इंच FlexWindow कवर स्क्रीन
  • 50MP प्राइमरी कैमरा, Exynos 2400 प्रोसेसर और 4,000mAh बैटरी शामिल
  • प्री-बुकिंग पर मिलेगा 256GB वेरिएंट, 128GB मॉडल की कीमत में

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE में 6.7 इंच डायनामिक एमोलेड 2X मेन स्क्रीन दी गई है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने आज Galaxy Z Flip 7 FE को लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का पहला “Fan Edition” फ्लिप मॉडल है। इसमें 6.7‑इंच का Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले और 3.4‑इंच की Super AMOLED कवर स्क्रीन (FlexWindow) मिलती है। इसके ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50 MP प्राइमरी + 12 MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 10 MP फ्रंट कैमरा है। फोन में Exynos 2400 मिलता है, जिसे 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
 

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE Price

भारत में Samsung Galaxy Z Flip 7 FE की कीमत 8GB रैम + 128GB वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये है, जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 95,999 रुपये रखी गई है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन दो रंगों में उपलब्ध है - ब्लैक और व्हाइट। Z Flip 7 FE प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो Samsung का कहना है कि जो ग्राहक Galaxy Z Flip 7 FE को 12 जुलाई से पहले प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें 256GB वेरिएंट 128GB वेरिएंट वाली कीमत पर मिलेगा। भारत में इस फोन की बिक्री 25 जुलाई से शुरू होगी।
 

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE Features, Specifications

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE Android 16-बेस्ड One UI 8 पर चलता है। फोन में 6.7-इंच डायनामिक AMOLED 2X मेन स्क्रीन है, जिसमें 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। वहीं, कवर स्क्रीन 3.4-इंच सुपर AMOLED पैनल के साथ आती है। फोन में मालिकाना Exynos 2400 चिपसेट है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज को जोड़ा गया है।
Advertisement

बाहर की तरफ Samsung Galaxy Z Flip 7 FE में 2x ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलता है। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अंदर की स्क्रीन पर 10-मेगापिक्सल का कैमरा है।

Galaxy Z Flip 7 FE पर्सनल डेटा इंजन के साथ आता है जो आपके डेटा को इकट्ठा और एन्क्रिप्ट करता है, जिसके बाद इसे Knox Wault में स्टोर किया जाता है। इसकी मोटाई 6.9 mm (खुला होने पर) और 14.9 mm (बंद होनेपर ) है। फोन में IP48 रेटेड बिल्ड मिलता है। Galaxy Z Flip 7 FE में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 4,000mAh की बैटरी है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE की भारत में कीमत क्या है?

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है, जबकि 256GB वेरिएंट 95,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

Galaxy Z Flip 7 FE की प्री-बुकिंग और सेल कब शुरू होगी?

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, और इसकी बिक्री भारत में 25 जुलाई से शुरू होगी।

क्या Galaxy Z Flip 7 FE में लॉन्च ऑफर भी है?

हां, 12 जुलाई से पहले प्री-ऑर्डर करने पर यूजर्स को Samsung Galaxy Z Flip 7 FE का 256GB वेरिएंट 128GB वाली कीमत पर मिलेगा।

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE में कौन-सा प्रोसेसर है?

Galaxy Z Flip 7 FE में Samsung का Exynos 2400 चिपसेट मिलता है, जो फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देता है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE में कौन-कौन से कैमरा सेंसर दिए गए हैं?

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE में 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP सेल्फी कैमरा शामिल हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन क्या हैं?

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE में 6.7-इंच की Foldable Dynamic AMOLED 2X मेन स्क्रीन और 3.4-इंच की Super AMOLED कवर स्क्रीन दी गई है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE की बैटरी और चार्जिंग कतनी है?

Galaxy Z Flip 7 FE में 4,000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

क्या Samsung Galaxy Z Flip 7 FE वॉटरप्रूफ है?

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE को IP48 रेटिंग मिली है, जो इसे डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बनाती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.