ZTE Yuanhang 3D हुआ 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, बिना ग्लासेस इस्तेमाल कर पाएंगे 3D डिस्प्ले, जानें डिटेल

ZTE Yuanhang 3D के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जून 2024 11:17 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Yuanhang 3D में 6.58 इंच की LCD 3D डिस्प्ले दी गई है।
  • ZTE Yuanhang 3D के 6/128GB की कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,000 रुपये) है।
  • ZTE Yuanhang 3D के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

ZTE Yuanhang 3D में 6.58 इंच की LCD 3D डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: ZTE

ZTE ने चीनी बाजार में ZTE Yuanhang 3D लॉन्च कर दिया है। नया ZTE स्मार्टफोन 3D डिस्प्ले का साथ आता है जो कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ड 3D इफेक्ट्स प्रदान करती है। ZTE का यह स्मार्टफोन Unisoc T760 प्रोसेसर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4,500mAh की बैटरी से लैस है। यहां हम आपको ZTE Yuanhang 3D के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


ZTE Yuanhang 3D Price


ZTE Yuanhang 3D के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन Star Black कलर में आता है और वर्तमान में बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है। इसकी डिलीवरी 30 जून से शुरू होगी।


ZTE Yuanhang 3D Specifications


ZTE Yuanhang 3D में 6.58 इंच की LCD 3D डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD रेजोल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 401ppi पिक्सल डेंसिटी है। ग्लासेस-फ्री 3डी डिस्प्ले 60-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करती है। यह एआई हेड ट्रैकिंग और एआई 2डी-3डी रियल टाइम कन्वर्सेशन के साथ लेंटिकुलर ग्रेटिंग 3डी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इस स्मार्टफोन में Mali-G57 MC4 GPU के साथ Unisoc T760 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के मामले में इस स्मार्टफोन में 6GB LPDDR4X RAM और 128GB EMMC इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।  ZTE Yuanhang 3D एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MyOS13 पर काम करता है। 


कैमरा सेटअप की बात करें तो ZTE Yuanhang 3D के रियर में ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ZTE Yuanhang 3D में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, 5G, ब्लूटूथ, जीपीएस, AGPS, BeiDou, Galileo और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। ZTE ने इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी है जो कि 33W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 175 मिमी, चौड़ाई 63.5 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 190 ग्राम।

ZTE के अनुसार, Yuanhang 3D दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो AI पर बेस्ड 3D इमेज सपोर्ट करता है। सेंसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास और लाइट सेंसर शामिल हैं। यह एआई स्मार्ट वॉयस, एआई स्मार्ट ट्रांसलेशन और एआई मैजिक एलिमिनेशन जैसे कई एआई बेस्ड फीचर्स प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर  और फेस रिकग्निशन शामिल है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.