ZTE S30, ZTE S30 Pro, ZTE S30 SE स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

ZTE S30 सीरीज़ की कीमत CNY 1,698 (लगभग 19,000 रुपये) से शुरू होती है। तीनों ही फोन की सेल चीन में 3 अप्रैल से शुरू होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 मार्च 2021 15:06 IST
ख़ास बातें
  • ZTE S30 और Z30 SE दोनों मीडियाटेक प्रोसेसर से हैं लैस
  • ZTE S30 Pro में मौजूद है Qualcomm Snapdragon 768G प्रोसेसर
  • ZTE S30 SE में दी गई है 6,000 एमएएच की बैटरी

तीनों फोन 6.67-इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले से लैस हैं

ZTE S30, ZTE S30 Pro और ZTE S30 SE स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। लेटेस्ट ज़ेडटीई फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस है और इसमें 5जी सपोर्ट वाली चिपसेट दी गई है। जहां ज़ेडटीई एस30 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर दिया गया है, वहीं ज़ेडटीई एस30 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 और ज़ेडटीई एस30 एसई स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर मौजूद है। ज़ेडटीई एस30 प्रो में एन्हैंस्ड गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए 144 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। ज़ेडटीई एस30 एसई फोन 6,000 एमएएच बैटरी से लैस  है, जो कि सिंगल चार्ज पर कई घंटों तक का बैटरी बैकअप प्रदान करता है।
 

ZTE S30, ZTE S30 Pro, ZTE S30 SE price, availability details

ZTE S30 की कीमत चीन में CNY 2,198 (लगभग 24,600 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत है, जबकि फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,398 (लगभग 26,900 रुपये) है। ZTE S30 Pro की बात करें, तो इस फोन के सिंगल 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,998 (लगभग 33,600 रुपये) है। वहीं, दूसरी ओर ZTE S30 SE की कीमत CNY 1,698 (लगभग 19,000 रुपये) है। ZTE S30 के इन तीनों ही फोन की सेल चीन में 3 अप्रैल से प्रमुख रिटेल माध्यमों पर उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, फोन के ग्लोबल लॉन्च की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

ZTE S30 specifications

डुअल-सिम (नैनो) ज़ेडटीई एस30 फोन Android 10 पर आधारित MyOS 11 पर चलता है। इसमें 20.9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक 720 प्रोसेसर मौजूद है, जिसके साथ 8 जीबी रैम स्थित है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए ज़ेटीई एस30 फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

स्टोरेज की बात करें, तो ZTE S30 में 128 जीबी व 256 जीबी स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन में एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.8x76.4x7.9mm है।
 

ZTE S30 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) ज़ेडटीई एस30 प्रो फोन भी Android 10 पर आधारित MyOS 11 पर चलता है। इसमें 6.67-इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। वहीं, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए ज़ेटीई एस30 फोन में 44 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

स्टोरेज की बात करें, तो ZTE S30 Pro में केवल 128 जीबी ही स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। इस फोन में आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के बजाय इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

इस फोन की बैटरी 4,200 एमएएच की है, जिसके साथ 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163.5x75.2x7.8mm है।
Advertisement
 

ZTE S30 SE specifications

डुअल-सिम (नैनो) ज़ेडटीई एस30 एसई फोन भी Android 10 पर आधारित MyOS 11 पर चलता है। इसमें भी 6.67-इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। वहीं, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए ज़ेटीई एस30 एसई फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ज़ेडटीई एस30 एसई फोन में 128 जीबी स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। इस फोन में आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
Advertisement

ज़ेडटीई एस30 एसई में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 165.8x77x9.6mm है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 720

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.