ZTE ब्रांड ने लॉन्च किया Axon Lux स्मार्टफोन

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 23 जुलाई 2015 17:22 IST
ज़ेडटीई (ZTE) ने अपने एक्सॉन (Axon) स्मार्टफोन सीरीज़ के तहत दो नए डिवाइस मार्केट में उतारे हैं। कंपनी ने जे़डटीई एक्सॉन (ZTE Axon) हैंडसेट के बाद एक्सॉन लक्स (Axon Lux) स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसके अलावा कंपनी ने इसी ब्रांड के तहत एक्सॉन वाच (Axon Watch) स्मार्टवाच भी पेश किया है।

Axon Lux स्मार्टफोन की कीमत CNY 3,888 (करीब 40,000 रुपये) होगी, जबकि रेगुलर जे़डटीई एक्सॉन (ZTE Axon) के 32GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (करीब 27,700 रुपये) है। कंपनी ने स्मार्टवाच की कीमत और उपलब्धता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।
Advertisement

चीन की इस कंपनी ने Spro 2 Smart प्रोजेक्टर भी लॉन्च किया, जिसकी कीमत CNY 3,699 (38,000 रुपये) है। प्रोजेक्टर और स्मार्टफोन की बुकिंग कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर की जा सकती है। इसके अलावा यूज़र JD.com पर भी स्मार्टफोन की बुकिंग कर सकते हैं। ZTE ने बताया कि वह आने वाले दिनों में एक्सॉन मिनी (Axon Mini) स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी। इस हैंडसेट के बारे में कंपनी ने सिर्फ इतना ही खुलासा किया कि यह 5.2 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा।

ZTE Axon Lux में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर MiFavour 3.2 UI का इस्तेमाल किया गया है, जो एंड्रॉयड 5.0.2 लॉलीपॉप (Android 5.0.2 Lollipop) पर बेस्ड है। हैंडसेट में 5.5 इंच का CGS (Continuous Grain Silicon) TFT LCD स्क्रीन है, जिसमें 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है। QHD (2560 x 1440 pixels) रिजॉल्यूशन वाले इस डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 534ppi है। डिस्प्ले में Corning के नए Antimicrobial Gorilla Glass का प्रोटेक्शन दिया गया है। Axon Lux में 64-bit octa-core Qualcomm Snapdragon 810 प्रोसेसर के साथ 4GB का रैम (RAM) होगा। ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में Adreno 430 GPU मौजूद है।
Advertisement



Advertisement
इस स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ डुअल-लेंस (13 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल) वाला रियर कैमरा है, जबकि इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

ZTE Axon Lux हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 128GB है, जिसे एक्सपेंड करने के लिए 128GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो हैंडसेट में GPS/ Beidou/ Glonass, माइक्रो-यूएसबी, ब्लूटूथ 4.0, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, वाई-फाई Direct और 4G LTE (भारत में इस्तेमाल हो रहे TDD-LTE Band 40 के लिए भी) के लिए सपोर्ट मौजूद है। डिवाइस में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, मेगनेटोमीटर और हॉल सेंसर जैसे कई सेंसर को शामिल किया गया है।
Advertisement

154x75x9.3mm डाइमेंशन वाले ZTE Axon Lux में 3000mAh की बैटरी है। एक फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी हैंडसेट में जगह दी गई है, जो एक वक्त में 5 फिंगरप्रिंट को रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा डिवाइस में आई-स्कैनर भी मौजूद है। इस तरह से Axon Lux, ZTE Grand S3 के बाद ZTE का दूसरा ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें आई-स्कैनर भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.