YouTube में मिलेगा Google लेंस बटन, वीडियो सर्च करना हो जाएगा आसान, मिलेंगे और भी फीचर

YouTube ने अपने नए टेस्टिंग फीचर्स शेयर किए हैं जो कि जल्द ही कुछ चैनल्स के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जून 2024 17:12 IST
ख़ास बातें
  • YouTube ने नए टेस्टिंग फीचर्स शेयर किए हैं जो कि जल्द ही उपलब्ध होंगे।
  • YouTube ने गूगल लेंस सर्च फीचर पेश किया है।
  • YouTube ने चैनल के लिए QR कोड फीचर पेश किया है।

YouTube नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Christian Wiediger

YouTube ने अपने नए टेस्टिंग फीचर्स शेयर किए हैं जो कि जल्द ही कुछ चैनल्स के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें AI लाइव चैट समरी, गूगल लेंस सर्च और चैनल के लिए QR कोड शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये नए फीचर्स सिर्फ उन यूजर्स के एक छोटे ग्रुप के लिए रहेंगे जो यूट्यूब एक्सपेरिमेंट प्रोग्राम का हिस्सा हैं और आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं।

YouTube के ऑफिशियल पेज के अनुसार, यूट्यूब का AI लाइव चैट समरी सिर्फ अंग्रेजी में लाइव स्ट्रीम और "सुपर एक्टिव लाइव चैट कन्वर्सेशन" वाले चैनल के लिए काम करेगा। ऐसे चैनलस को लाइव चैट के टॉप पर एक स्पेशल बैनर मिलेगा जिसमें कमेंट सेक्शन को समराइज करने का ऑप्शन होगा।

यूट्यूब गूगल लेंस को भी सर्च बार में ला रहा है। एंड्रॉइड पर कुछ प्रतिशत यूजर्स को सर्च बार में एक लेंस बटन नजर आएगा जो कि उन्हें दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसाइट पर कंटेंट सर्च करने की सुविधा देगा।

चैनल क्यूआर कोड क्रिएटर को अपने चैनल दूसरों के साथ शेयर करने के लिए तेज और आसान तरीका प्रदान करेंगे। यूजर्स को अपने प्रोफाइल से एक क्यूआर कोड जनरेट करने का ऑप्शन मिलेगा। यूट्यूब शॉर्ट्स (YouTube Shorts) को एक नया इफेक्ट्स बटन भी मिल रहा है जो लॉन्ग फॉर्मेट वाले वीडियो को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए यूजर्स-जनरेटेड इफेक्ट्स की सुविधा देता है। यूट्यूब ने कंफर्म किया है कि शॉर्ट्स इफेक्ट्स इस साल के आखिर में ज्यादा यूजर्स के लिए आ
Advertisement
रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: YouTube, YouTube Channel, YouTube Shorts, Google Lens Button

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  4. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  5. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  9. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.