जोलो ईरा एक्स लॉन्च, 4जी सपोर्ट और 5 इंच के डिस्प्ले के साथ कीमत 5,777 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 फरवरी 2016 17:10 IST
मोबाइल कंपनी जोलो ने बुधवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन जोलो ईरा एक्स लॉन्च कर दिया। जोलो ईरा एक्स की कीमत 5,777 रुपये है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर पहले ही एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है।

जोलो ईरा एक्स एक डुअल सिम (4जी+4जी) स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। कंपनी का दावा है कि इसे एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर अपग्रेड किया जा सकता है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 720x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। डेनसिटी 294 पीपीआई है और व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी9830ए प्रोसेसर दिया गया है। दो जीबी का डीडीआर3 रैम और ग्राफिक यूनिट माली 400 एमपी2 का है।

जोलो के इस लो बजट स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी कहै जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो जोलो ईरा एक्स 4जी (वीओएलटीई), वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 जैसे फीचर मौजूद हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और एम्बियेंट लाइट सेंसर भी है। ईरा एक्स में कई क्षेत्रीय भाषाओं के साथ मल्टीलिंगुअल सपोर्ट है। यह असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलगू जैसी क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।  
Advertisement

जोलो ईरा एक्स में बैटरी 2500 एमएएच की है जिसके 2जी पर 16 घंटे 43 मिनट और 3जी पर 10 घंटे 35 मिनट तक का टॉकटाइम देने की बात कही गई है। फिलहाल यह ब्लैक कलर में ही उपलब्ध है।
Advertisement

कंपनी ने पिछले हफ्ते ही 4,777 रुपये की कीमत पर ईरा 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया था।  यह स्मार्टफोन 26 फरवरी से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर फ्लैश सेल में मिलेगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.