200MP कैमरे वाला फोन लॉन्च करेगी Xiaomi!

एक टिप्सटर का दावा है कि Samsung भी Galaxy S22 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर देने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2021 15:18 IST
ख़ास बातें
  • Digital Chat Station के ट्विट में सामने आई 200 एमपी कैमरा सेंसर की खबर
  • शाओमी कर रही है 200 एमपी वाले कैमरा सेंसर पर काम
  • Samsung के 200MP ISOCELL sensor में हो सकते है 1.28-micron पिक्सल

जल्द ही स्मार्टफोन बाज़ार में कई मोबाइल फोन पर 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है

एक नई रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi अब 200 मेगापिक्सल सेंसर वाले एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह खबर शाओमी द्वारा हाल में ही Mi 11X Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने के बाद आई है। Mi 11X Pro को इस चीनी टेक्नोलॉजी दिग्गज ने 108 मेगापिक्सल के Samsung HM2 प्राइमरी सेंसर के साथ लॉन्च किया था। उसके बाद से अब इंटरनेट 200 मेगापिक्सल सेंसर की खबरें काफी देखने को मिल रही हैं। कुछ टिपस्टर के अनुसार Samsung भी कथित तौर पर अपने स्मार्टफोन्स के लिए 200 मेगापिक्सल ISOCELL कैमरा सेंसर पर काम कर रही है।

टिप्स्टर Digital Chat Station ने एक ट्वीट और Weibo (via ITHome) की एक पोस्ट के द्वारा यह पुष्टि की है कि जल्द ही स्मार्टफोन बाजार में 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। हालांकि टिप्स्टर ने स्पष्ट रूप से शाओमी के बारे में इस खबर की पुष्टि नहीं की है लेकिन ITHome की रिपोर्ट ने जरूर की है। इसमें टिप्स्टर Ice Universe द्वारा Weibo पर एक पुरानी पोस्ट का भी जिक्र किया गया है जिसमें दावा किया गया था कि सैमसंग ने ISOCELL sensor विकसित कर लिया है और इसमें 0.64-micron के पिक्सल हैं।

यह पहली बार नहीं है जब सैमसंग का नाम 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर बनाने को लेकर सामने आया हो। Ice Universe के ट्वीट के अलावा भी टिप्सटर WHYLAB  ने दावा किया है सैमसंग 200 मेगापिक्सल वाले सेंसर पर काम कर रही है। WHYLAB ने दावा किया है कि सैमसंग का कथित 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर का साइज 1/ 1.37 इंच है और इसमें 1.28-micron पिक्सल दिए गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इसमें 4-इन-1 के साथ 16-इन-1 पिक्सल बाइनिंग टेक्नोलॉजी दी है जो नॉइस रेड्यूज करके फोटो की क्वालिटी को बढाती है। कहा जा रहा है कि यह सेंसर 16K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

WHYLAB ने उस समय यह भी कहा था कि यह सेंसर ZTE Axon 30 Pro 5G के साथ डेब्यू कर सकता है। वो अलग बात है कि यह स्मार्टफोन फिर 64 मेगापिक्सल के सैमसंग सेंसर के साथ लॉन्च किया गया। LetsGoDigital के Mark Peters ने एक ट्वीट में यह दावा किया है कि Samsung Galaxy S22 में 200 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। उन्होंने Technizo Concept के सहयोग से 3D प्रोडक्ट रेंडर शेयर किए हैं जिनमें 200 मेगापिक्सल के Olympus कैमरा पर विशेष प्रकाश डाला गया है। अभी इस बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं है और इस घटनाक्रम को अभी सत्यापित रूप में नहीं लिया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 200 MP Camera Report
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.