Xiaomi ने Redmi Note 14 Pro सीरीज के लिए पेश की किंग कॉंग गारंटी सर्विस

Xiaomi जल्द ही Redmi Note सीरीज को लेकर आ रहा है, जिसमें Redmi Note 14 Pro और Pro+ शामिल होंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 सितंबर 2024 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi जल्द ही Redmi Note सीरीज को लेकर आ रहा है।
  • Xiaomi ने किंग कांग गारंटी सर्विस वारंटी प्रोग्राम पेश किया है।
  • किंग कांग गारंटी 5 प्रकार के फायदे प्रदान करती है।

Redmi Note 13 5G में 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi जल्द ही Redmi Note सीरीज को लेकर आ रहा है, जिसमें Redmi Note 14 Pro और Pro+ शामिल होंगे। अगले हफ्ते रिलीज से पहले, कंपनी ने "किंग कांग गारंटी सर्विस" नाम से एक कंप्रेसिव वारंटी प्रोग्राम का पेश किया है। यहां हम आपको Redmi Note 14 Pro और Pro+ के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Note 14 Pro सीरीज किंग कांग गारंटी सर्विस


Advertisement
किंग कांग गारंटी में 5 प्रकार के फायदे प्रदान किए जाते हैं। सबसे पहले एक्सीडेंटल वाटर डैमेज पर 1 साल की वारंटी मिलती है। यह एक बेहतरीन सुविधा है, क्योंकि अधिकतर स्टैंडर्ड वारंटी में लिक्विड खराबी को शामिल नहीं किया जाता है। इसके बाद अगर फोन की डिस्प्ले टूट जाती है तो पहले साल के अंदर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगा।

गारंटी में 1 साल के लिए बैटरी कवर भी शामिल है, जो उनके लिए मददगार साबित हो सकता है जिनका फोन फ्रंट की ओर से गिरने की संभावना होती है। सबसे खास बात 5 साल की बैटरी वारंटी है। अगर फोन की बैटरी कंडिशन 80 प्रतिशत से कम हो जाती है या उस दौरान परफॉर्मेंस में दिक्कतें आती हैं तो Xiaomi इसे फ्री में बदल देगा। यह एक बेहतरीन ऑफर है, क्योंकि अधिकतर फोन की बैटरी 2-3 सालों के अंदर खराब होने के लक्षण दिखाने लगती हैं। सबसे आखिर में किंग कांग गारंटी में बिना रिपेयर के 365 दिन रिप्लेसमेंट आता है। अगर यूजर्स अपने फोन में पहले साल के अंदर हार्डवेयर खराबी का अनुभव करते हैं, तो बिना रिपेयर के एक नया स्मार्टफोन पा सकते हैं।
Advertisement

हालांकि, इसमें कुछ चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि, डिटेल्स की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस किंग कांग गारंटी सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को अतिरिक्त 595 युआन (लगभग 7,099 रुपये) का भुगतान करना पड़ सकता है। 5 साल की बैटरी वारंटी और एक्सीडेंटल डैमेज कवरेज ऐसी सुविधाएं हैं जो आमतौर पर हाई-एंड फ्लैगशिप के लिए रिजर्व हैं। 

किंग कांग गारंटी ठीक है या नहीं यह आपकी जरूरतों के आधार पर निर्भर करती है। अगर आपके हाथ से फोन गिरने की संभावना रहती है कि एक्सीडेंटल डैमेज सिक्योरिटी और 5 साल की बैटरी वारंटी बेहतर हो सकती है। वहीं जो लोग अपने फोन का ठीक से ध्यान रखते हैं उनके लिए स्टैंडर्ड वारंटी ही उचित हो सकती है। किंग कांग गारंटी सर्विस की कीमत और स्पेसिफिकेशंस समेत Redmi Note 14 Pro सीरीज के बारे में पूरी जानकारी के लिए अगले हफ्ते आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करना होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.