Redmi Note 9 आज एक बार फिर होगा खरीद के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 9 की कीमत भारत में 11,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके दो अन्य वेरिएंट भी हैं, जिनकी कीमत 13,499 रुपये और 14,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 अगस्त 2020 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Amazon और Mi.com पर आयोजित की जाएगी सेल
  • Redmi Note 9 में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन
  • फोन में मौजूद है 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Redmi Note 9 में मौजूद है 5,020 एमएएच की बैटरी

Redmi Note 9 की सेल आज एक बार फिर भारत में शुरू होने वाली है। यह स्मार्टफोन जुलाई महीने में Redmi Note 9 सीरीज़ के तीसरे मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया था, जिसमें पहले Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max शामिल थे। रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन को आप Amazon और Mi.com वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो रेडमी नोट 9 फोन होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम के साथ आता है। रेडमी नोट 9 फोन Redmi Note 8 का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि आपको अलग डिज़ाइन और अपग्रेड हार्डवेयर्स के साथ मिलेगा, जिनमें मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर के साथ-साथ 5,020 एमएएच बैटरी शामिल है।
 
 

Redmi Note 9 price in India, sale details

रेडमी नोट 9 की कीमत भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 13,499 रुपये है। Redmi Note 9 का सबसे हाई-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता, जिसे कंपनी 14,999 रुपये में बेच रही है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो Redmi Note 9 में आपको एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट, पैबल ग्रे और स्कार्लेट रेड विकल्पों मिलेंगे। जैसे कि हमने बताया फोन की सेल Amazon और Mi.com वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी, जो आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
 

Redmi Note 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Valentine’s Sale: iPhone 17 से लेकर बजट Poco, Realme फोन्स तक, स्मार्टफोन्स पर धांसू डील्स!
  2. Infinix Note 60 Pro में मिलेगा iPhone 17 Pro Max जैसा कलर, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Ferrari Luce इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का टीजर जारी, जानें कैसा है इंटीरियर और फीचर्स
  4. T20 World Cup 2026 घर पर देखें लाइव, Airtel के प्लान में डेली 2.5GB डाटा के साथ फ्री में JioHotstar
  5. बेस्ट 55 इंच Smart TV, फ्लिपकार्ट पर 30 हजार से सस्ते मिलने वाले 5 टीवी
  6. Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P4x 5G vs Redmi 15 5G: 20 हजार में कौन सा है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भेजो फोटो, खोलते ही गायब: Meta का नया Instants ऐप उड़ाएगा Snapchat की नींद!
  2. Tecno Pova Curve 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P4x 5G vs Redmi 15 5G: 20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  4. Ferrari Luce इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का टीजर जारी, जानें कैसा है इंटीरियर और फीचर्स
  5. Flipkart Valentine’s Sale: iPhone 17 से लेकर बजट Poco, Realme फोन्स तक, स्मार्टफोन्स पर धांसू डील्स!
  6. T20 World Cup 2026 घर पर देखें लाइव, Airtel के प्लान में डेली 2.5GB डाटा के साथ फ्री में JioHotstar
  7. PC-लैपटॉप से होगी WhatsApp वॉयस और वीडियो कॉलिंग, ब्राउजर के लिए आ रहा है नया फीचर!
  8. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Oppo K14x 5G लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  9. YouTube TV के नए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश, अब अपनी पसंद के कंटेंट के लिए ही करना होगा भुगतान
  10. जब 99% नौकरियां होंगी खतरे में, ये 5 तरह के काम करने वालों की हो जाएगी मौज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.