Xiaomi Redmi Note 9 सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन के लिए हो जाइए तैयार!

ट्विटर पर पोस्ट की गई एक टीज़र तस्वीर के अनुसार, Xiaomi 30 अप्रैल को अपने नए Redmi Note 9-सीरीज़ फोन को लॉन्च करने वाली है। कंपनी फोन को 8 बजे जीएमटी+ (शाम 5:30 बजे आईएसटी) पर लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2020 17:08 IST
ख़ास बातें
  • खबर है कि Redmi Note 9 चीन में Redmi 10X के नाम से हो सकता है लॉन्च
  • आगामी रेडमी नोट 9 सीरीज़ फोन में होगा क्वाड रियर कैमरा
  • 30 अप्रैल को ऑनलाइन इवेंट के जरिए होगा लॉन्च

Redmi Note 9 हो सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस

Redmi Note 9 सीरीज़ में 30 अप्रैल को एक नया स्मार्टफोन जुड़ने जा रहा है। Xiaomi ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि कंपनी इस सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। चीनी कंपनी का यह नया स्मार्टफोन Redmi Note 9 हो सकता है, जिसके पिछले महीने Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max के साथ लॉन्च होने की अटकलें लगाई गई थी, लेकिन उस समय इसकी घोषणा नहीं की गई। यह भी अफवाहें हैं कि रेडमी नोट 9 चीन में Redmi 10X के रूप में आ सकता है। हाल ही में शाओमी ने रेडमी नोट 9एस को लॉन्च कर अपनी रेडमी नोट 9 सीरीज़ को बढ़ाया था और अब कंपनी इस सीरीज़ को एक बार फिर बढ़ाने जा रही है।

ट्विटर पर पोस्ट की गई एक टीज़र तस्वीर के अनुसार, शाओमी 30 अप्रैल को अपने नए रेडमी नोट 9-सीरीज़ फोन को लॉन्च करने वाली है। कंपनी फोन को 8 बजे जीएमटी+ (शाम 5:30 बजे आईएसटी) पर लॉन्च करेगी। लॉन्च एक ऑनलाइन इवेंट होगा और इसे ट्विटर और यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

आधिकारिक टीज़र फोन के बारे में कोई जानकारी तो नहीं देता है, लेकिन इसमें दिया गया "9" संभावित रेडमी नोट 9 की ओर इशारा करता है।

कुछ हालिया रिपोर्टों ने यह भी इशारा दिया है कि नया शाओमी रेडमी नोट 9 को चीन में Redmi 10X के रूप में लॉन्च कर सकती है और इस फोन को पिछले हफ्ते मॉडल नंबर M2003J15SC के साथ TENAA के डेटाबेस पर भी देखा गया था। TENAA लिस्टिंग से पता चला था कि नया रेडमी फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आएगा।
Advertisement

TENAA साइट के अलावा Redmi 10X को चीन टेलीकॉम पोर्टल पर तीन अलग-अलग रंग विकल्पों में भी देखा गया है, जिनमें स्काई ब्लू, पाइन मॉर्निंग ग्रीन और आइस फॉग व्हाइट शामिल हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.