Redmi K20 को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की खबर

Redmi K20 को चीन में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। लेटेस्ट अपडेट का वर्ज़न नंबर MIUI V11.0.2.0.QFJCNXM है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2019 13:35 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 को पहले ही मीयूआई 11 अपडेट मिल चुका है
  • 2.3 जीबी का है Redmi K20 का एंड्रॉयड 10 अपडेट
  • Redmi K20 Pro को सितंबर महीने में ही यह अपडेट मिल गया था
Redmi K20 को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की खबर है। इस अपडेट को अभी चीन में रोलआउट किया गया है। जल्द ही अन्य क्षेत्र में यह अपडेट मिलने की उम्मीद है। याद रहे कि Redmi K20 Pro को सितंबर महीने में ही यह अपडेट मिल गया था। अब इस सीरीज़ के गैर-प्रो वेरिएंट को यह अपडेट मिलेगा। Android 10 अपने साथ सिस्टम वाइड डार्क मोड, अतिरिक्त प्राइवेसी कंट्रोल्स, फोकस मोड, सिस्टम नोटिफिकेशन की वरीयता, बबल नोटिफिकेशन्स, स्मार्ट रिप्लाई और नए गेस्चर्स नेविगेशन मोड लेकर आता है।

चीनी टेक पब्लिकेशन आईटीहोम की रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi K20 को चीन में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। लेटेस्ट अपडेट का वर्ज़न नंबर MIUI V11.0.2.0.QFJCNXM है। रिपोर्ट में चीनी मार्केट में रेडमी के20 को अपेडट मिलने के स्कीनशॉट भी साझा किए गए हैं। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, अपडेट 2.3 जीबी का है। फिलहाल, साफ नहीं है कि अपडेट को कब तक भारत में रेडमी के20 यूज़र्स के लिए रिलीज किया जाएगा।
 

How to download Android 10-based MIUI 11 update

एंड्रॉयड 10 अपडेट उपलब्ध होने के साथ आपके रेडमी के20 हैंडसेट में इसका नोटिफिकेशन आ जाना चाहिए। अगर आप इंतजार नहीं कर सकते तो रेडमी के20 में Settings > About phone > System update में जाकर इसकी जांच करें। अगर अपडेट उपलब्ध है तो डाउनलोड एंड इंस्टॉल विकल्प को चुनें। बड़े अपडेट से पहले एहतियातन बैकअप रख लेने में कुछ भी खराबी नहीं है।

Redmi K20 को पहले ही मीयूआई 11 अपडेट मिल चुका है। यह अपने साथ मॉडर्न यूआई, डायनमिक साउंड सिस्टम, डायनमिक फॉन्ट सिस्टम, मी वर्क ऐप, मी गो ऐप और भी बहुत कुछ लेकर आता है। Android 10 अपडेट के साथ लगभग वो सारे फीचर्स फोन में आ जाने चाहिए जिन्हें गूगल द्वारा रिलीज किया गया। लेकिन मीयूआई में बहुत ज़्यादा कस्टमाइजेशन होती है। ऐसे में फीचर्स का अवतार बदला हो सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K20, Redmi K20 Update, Android 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ईरान को मिले अरबों डॉलर, अमेरिकी प्रतिबंधों को दिया चकमा
  2. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
  3. अंतरिक्ष से एकसाथ आ रहे 100 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड, नासा ने दी चेतावनी
  4. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  6. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  7. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  10. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.