Xiaomi Smart Band 9 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी लाइफ जैसे हैं फीचर्स

Xiaomi Smart Band 9 में 1.62 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 192x490 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 सितंबर 2024 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Band 9 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है।
  • वियरेबल में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • इसमें 200 से ज्यादा वॉचफेस और NFC जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Xiaomi Smart Band 9 में 1.62 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Smart Band 9 अब ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले कंपनी ने इसे चीन में पेश किया था। इसमें 1.62 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 192x490 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इसमें 326 ppi की पिक्सल डेंसिटी है। वियरेबल में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 200 से ज्यादा वॉचफेस और NFC जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस फिटनेस बैंड की ग्लोबल कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi Smart Band 9 price

Xiaomi Smart Band 9 की कीमत 39.99 यूरो (लगभग 3,700 रुपये) है। यह पांच कलर वेरिएंट्स में आता है जिसमें Midnight Black, Glacier Silver, Mystic Rose, Arctic Blue और Titan Gray का ऑप्शन मिल जाता है। 
 

Xiaomi Smart Band 9 specifications

Xiaomi Smart Band 9 में 1.62 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 192x490 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इसमें 326 ppi की पिक्सल डेंसिटी है। वियरेबल में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वियरेबल का वजन केवल 15.8g (बना स्ट्रैप) है। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी है। इस फीचर के साथ यह 9 दिन तक सिंगल चार्ज में चल सकता है। जबकि बिना AOD ऑन किए यह 21 दिन तक चल सकता है। इसमें 200 से ज्यादा वॉचफेस और NFC जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। डिवाइस में 233mAh की बैटरी है जिसे पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 1 घंटे का समय लग जाता है।

शाओमी का दावा है कि यह 50 मीटर तक पानी में डूबा रह सकता है। इसमें 5ATM वाटर प्रेशर झेलने की क्षमता है। इसमें हैप्टिक फीडबैक के लिए लीनियर वाइब्रेशन मोटर भी दी गई है। कंपनी का कहना है कि इसमें 150 से ज्यादा हेल्थ ट्रैकिंग फीचर दिए गए हैं। जिसमें हार्ट रेट, SpO2 सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें म्यूजिक कंट्रोल, मैसेज रिप्लाइ, वेदर अपडेट जैसे फीचर्स भी हैं। यह Android और iOS, दोनों ही तरह के डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकता है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.